AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव स्थगित किए : 31 मार्च के बाद अगली तारीख की होगी घोषणा

arln-admin by arln-admin
March 24, 2020
Reading Time: 1 min read
Rajya Sabha Election Postponed


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव को देखते हुए गुरूवार 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। चुनाव आयोग ने एक नोट में कहा है कि “सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल की मौजूदा अप्रत्याशित स्थिति में किसी भी प्रकार की सभा की संभावनाओं से बचने की आवश्यकता है। मतदान प्रक्रिया में मतदान अधिकारी, राजनीतिक दलों के एजेंट, सहायक अधिकारी और विधायक एकत्रित होंगे, जो देश में मौजूदा विषम परिस्थितियों के मद्देनजर उचित नहीं है।”

चुनाव आयोग अब 31 मार्च के बाद की स्थिति की समीक्षा करेगा और इसके बाद ही चुनाव और मतगणना की नई तारीख की घोषणा की जाएगी।

चुनाव 18 सीटों के लिए होने थे

17 राज्यों में 55 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल किए गए। इनमें से 37 उम्मीदवारों को बुधवार को समाप्त हुए नामांकन वापस लेने की समयसीमा के बाद निर्विरोध चुना गया। ऐसे में 18 सीटों के लिए ही चुनाव होने थे। अब सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह पद चुनाव होने तक खाली ही रहेंगे। इनमें गुजरात और आंध्र प्रदेश में चार-चार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन, झारखंड में दो और मणिपुर और मेघालय में एक-एक सीट शामिल हैं।

Tags: #RajyaSabhaElection#RajyaSabhaElectionPostponed

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .