AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोरोना इफ़ेक्ट: सेंसेक्स 3934 अंक और निफ्टी 1135 पॉइंट गिरकर बंद हुआ

arln-admin by arln-admin
March 23, 2020
Reading Time: 1 min read
corona effect sensex or nifty go down


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई,(ARLive news)। कोरोनावायरस फैलने के भय से शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 3,934.72 अंकों की गिरावट के साथ 25981.24 अंक और निफ्टी 1,135.20 अंकों की गिरावट के साथ 7610.25 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 3,214.48 अंक यानी 10.75 फीसदी की कमजोरी के साथ 26701.48 अंक वहीं निफ्टी 938.60 अंकों की कमजोरी के साथ 7806.85 अंक पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बाजार में 1 महीने में दूसरी बार आज फिर 10 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया है। अ

देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी के शेयर 13 फीसदी तक गिर गए। इससे पहले रविवार को कंपनी ने बताया था कि कोरोनावायरस संक्रमण रोकने के लिए उसने हरियाणा के गुरुग्राम और मानेसर का प्लांट बंद करने का फैसला किया है। कोरोना वायरस के देश में बढ़ते मामलों और देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन के बीच आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुले।

दुनिया भर के शेयर बाजारों पर कोरोना का कहर जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 2307 अंकों की भारी गिरावट के साथ 27,608.80 पर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी करीब 800 अंकों की गिरावट के साथ 7945 पर खुला। शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद ऐसा लग रहा है जैसे आज फिर से भारतीय शेयर बाजार में लोअर सर्किट लग सकता है। सेंसेक्स के सभी 30 इंडेक्स में गिरावट देखी जा रही है। सुबह 9.57 बजे तक सेंसेक्स 2932.30 अंक (9.80 प्रतिशत) टूटकर 26,983.66 पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी भी 834.10 अंक (9.54 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 7,911.35 अंक पर ट्रेड कर रहा है। कोरोना वायरस बढ़ने के कारण रविवार को प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था। इसके बाद कई राज्यों ने 31 मार्च तक लॉकडाउन करने की घोषणा की है।

Tags: ##CoronaEffectOnShareMarket#CoronaEffect#CoronaEffectOnSensex#nifty#SensexGoDown

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .