AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सभी होम क्वेरेंटाइन लोग कोरोना पाॅजिटिव नहीं है, इसलिए घबराए नहीं : कलेक्टर

काॅलोनी में किसी होम क्वेरेंटाइन को देखकर घबराएं नहीं

arln-admin by arln-admin
March 22, 2020
Reading Time: 1 min read
corona udaipur janta karfue 3


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना के संक्रमण के बचाव को लेकर रविवार को कलेक्टर आनंदी और एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई ने प्रेसवार्ता कर जनता को अवेयर करने के लिए बताया कि अभी तक उदयपुर जिले में एक भी कोरोना पाॅजिटिव केस नहीं है। अभी तक विदेश से आए 250 लोगों और मुंबई, महाराष्ट्र, गुजरात से लौटे करीब 3000 लोगों को होम क्वेरेंटाइन किया गया है। लेकिन जनता का यह जानना जरूरी है कि प्रशासन ने जिन्हें भी होम क्वेरेंटाइन किया है, वे कोरोना पाॅजिटिव नहीं हैं। चूंकि उनकी ट्रेवल हिस्ट्री है और वे एक ऐसे देश या शहर से सफर कर आ रहे हैं, जहां कोरोना केस काफी ज्यादा हैं, इसलिए एहतियात के तौर पर उन्हें होम क्वेरेंटाइन किया गया है।

ऐसे में किसी के घर अगर मेडिकल टीम रेगुलर जा रही है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसे कोरोना हो गया है। आमजन उस व्यक्ति या उसके परिवार को परेशान न करें।

सफल रहा जनता कफर्यू, जैसे आज सहयोग किया 31 तक भी करें : एसपी

एसपी ने कहा कि आज जनता कफर्यू पूरी तरह सफल रहा है। सभी दुकानें सौ प्रतिशत बंद थी और आमजन भी घर के बाहर नहीं निकले। लोगों से अपील है कि वे 31 मार्च तक जहां तक हो सके घरों से न निकलें। कोई आवश्यक कार्य है, तो घर में राशन, दूध संबंधी सामान लेने जाना है तो लेकर तुरंत वापस घर लौटें। बिना काम के घर से बाहर न निकलें। कलेक्टर ने कहा कि जिन सरकारी कर्मचारियों को वर्क फ्राॅम होम के लिए कहा गया है, आपात स्थिति में कलेक्टर उनकी ड्यूटी भी लगा सकते हैं, ऐसे में कोई भी कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़े।

निजी संस्थाओं में ये संस्थान खुले रहेंगे

एसपी कैलाष चन्द विष्नोई ने बताया कि जिले में धारा 144 के तहत अब एक जगह 5 से अधिक लोग इकट्ठे नहीं हो सकेंगे। अगर किसी ने मास्क वितरण या काढ़ा वितरण के नाम पर भी ऐसा किया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। अभी यह प्रतिबंध मीडिया प्रेस, सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाएं, सभी प्रकार के चिकित्सकीय संस्थान, मेडिकल स्टोर, औषधि एवं सर्जिकल आईटम्स के विनिर्माता, पेट्रोल पंप, एलपीजी गैस एजेंसी, दूध डेयरी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानें, किराना एवं प्रोविजनल स्टोर, मेडिकल स्टोर एवं सर्जिकल उपकरण, फल-सब्जियों की दुकानें, बैंक, एटीएम, डाक कार्यालय पर लागू नहीं होगा।

सभी सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे

कलेक्टर आनंदी ने बताया कि 31 मार्च तक सभी प्रकार के सार्वजनिक परिवहन, रोडवेज, सिटी ट्रांसपोर्ट, प्राइवेट बसें, टेक्सियां, आटो रिक्शा आदि पर इंटर-स्टेट और इंट्रा स्टेट संचालन पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। हालां कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन से घर एवं अस्पताल के लिए जिला प्रशासन से अधिकृत सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध रहेगा।

मंडी के ठेले वालों को जोन बनाकर काॅलोनियों में भेजने का प्लान

कलेक्टर आनंदी ने बताया कि मंडी में भीड़ न हो इसलिए वहां के ठेले वालों को शहर में कुछ जोन बनाकर काॅलोनियों में भेजेंगे, ताकि लोगों को सब्जी भी उनकी काॅलोनी में मिल जाए और उन्हें मंडी नहीं आना पड़े। यह प्रयोग कुछ जिलों में सफल रहा है, ऐसे में इसे उदयपुर में लागू करने का प्रयास किया जाएगा, इसके लिए वेंडर्स से बात की जाएगी।

corona udaipur janta karfue 5corona udaipur janta karfue 5

ऐसे छतों, बालकनी में आकर बजाई थाली

corona udaipur janta karfue 5

Tags: #CoronaNews#UdaipurCoronaNews

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .