उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव को लेकर जहां राजस्थान और उदयपुर प्रशासन सभी प्रकार के प्रयास कर रहा है, वहीं इसी दौरान जानकारी मिली है कि भीलवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव पाए गए डॉक्टर आलोक मित्तल 15 से 17 मार्च तक उदयपुर में थे और यहां क्लब महिन्द्रा में ठहरे थे। वे एक सउदी से आए ग्रुप के साथ यहां थे।
यह जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन क्लब महिन्द्रा के हर कर्मचारी को आईसोलेट करने की तैयारी तो कर ही रहा है, साथ ही जानकारी जुटा रहा है कि इन तीन दिनों में डॉक्टर मित्तल यहां किस-किस के मिले थे।
भीलवाड़ा में भी वांगड़ हॉस्पिटल के डॉक्टर मित्तल के संपर्क में आने से कोरोनो के पांच नए मरीज मिले हैं। ऐसे में भीलवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 11 हो चुकी है, वहीं प्रतापगढ़ में भी विदेश से लौटा एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।


