AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोरोना अपडेट : उदयपुर में 141 लोग होम क्वेरेंटाइन हैं, निजी ट्रेवल्स बंद

मुख्य बाजार सिर्फ 6 घंटे ही खुलेंगें, कोरोना के 25 टेस्ट हुए, 25 ही नेगेटिव

arln-admin by arln-admin
March 20, 2020
Reading Time: 1 min read
udaipur cmho said on corona


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झुंझुनू, भीलवाड़ा, और विदेश से आए लोगों की 0294-2414620 पर सूचना दें

राजसमंद में भी कर्फ्यू

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना के संक्रमण के बचाव को देखते हुए शुक्रवार को उदयपुर में विभिन्न व्यापार संगठनों, ट्रेवल्स एसोसिएशन ने मीटिंग कर स्वतः सब कुछ बंद रखने का निर्णय ले लिया है। ऐसे में उदयपुर की जनता ने तो खुद ही लॉक डाउन कर दिया है।

उदयपुर ट्रेवल्स एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि वे 22 मार्च से अग्रिम आदेश तक सभी रूटों पर चलने वाली निजी बसों का संचालन और बुकिंग कार्य पूरी तरह बंद रखेंगे। इधर बापू बाजार, टाउन हॉल लिंग रोड, अश्विनी बाजार और न्यू अश्विनी बाजार व्यापार संघ ने सभी दुकानों को दोपहर 12 बजे से 6 बजे तक ही खोलने का निर्णय लिया है, बाकि पूरे दिन दुकानें बंद रहेंगी। व्यापारियों ने शुक्रवार से ही इस निर्णय पर अमल करना शुरू कर दिया और 6 बजते ही सभी बाजार बंद कर दिए गए।

विदेश से आए 20 लोग ओटीसी में आईसोलेटेड

सीएमएचओ दिनेश खराड़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया कि आम नागरिक कम से कम घर से बाहर निकलें और दूसरों के संपर्क में आने से बचें। सीएमएचओ ने जानकारी दी कि अभी उदयपुर में 141 लोग होम क्वेरेंटाइन में रखे गए हैं। इनमें से 20 लोग विदेश से आए हुए हैं, जिन्हें ओटीसी में रखा है और ये 14 दिन के आईसोलेशन पीरियड में ओटीसी में ही रहेंगे। रेपिड एक्शन टीम इनके घर जाकर इनकी रेगुलर जांच कर फोलोअप ले रही है। पुलिस को जिम्मेदारी दी गयी है कि वे सुनिश्चित करें कि ये लोग घर में रहें।

सीएमएचओ ने लोगों ने अपील की है कि आपके आस-पास झुंझुनू, भीलवाड़ा या विदेश से कोई नागरिक लौट कर आया है तो उसकी सूचना प्रशासन को नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0294-2414620 पर दें। उदयपुर जिले में अब तक लिए गए 25 सेंपल में से कोई भी व्यक्ति पोजीटिव नहीं पाया गया है। ऐसे में लोग घबराएं नहीं, सावधानी बरतें और जितना हो सके घर से नहीं निकलें।

इधर शुक्रवार को भीलवाड़ा के बाद राजसमंद में भी कर्फ्यू लगाने के आदेश कलेक्टर ने जारी कर दिए। कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने आदेश जारी किए कि आगामी तीन दिनों तक आवश्यक वस्तुएं मेडीसिन, राशन, दूध, सब्जी, एलपीजी, गैस एवं रिटेल आउट व पानी सप्लाई, बैंक एटीएम छोड़कर सभी प्रतिष्ठान, दुकानें बंद रहेंगे।

बसों से आ रहे लोगों की हो रही स्क्रीनिंग

डीटीओ कल्पना शर्मा ने बताया कि उदयपुर में मंगलवाड़, खारा कुआं और रतनपुर बॉर्डर पर चेकपोस्ट बनाए हैं। आरटीओ कर्मचारी चिकित्सा विभाग की टीम के साथ उदयपुर आ रही हर बस और ट्रकों में सवार लोगों की स्क्रीनिंग, चेकिंग कर रहे हैं और इनका डेटा तैयार किया जा रहा है। कोई भी संदिग्ध लगने पर उसे जांच के लिए हॉस्पिटल भेजा जा रहा है, या टीम उसे होम क्वेरेंटाइन करेगी।

हर किसी को मास्क पहनने की जरूरत नहीं

सीएमएचओ ने मास्क पहनने के स्थान पर बार-बार साबुन से हाथ धोने की सलाह दी और कहा कि जो व्यक्ति वास्तव में सर्दी-खांसी से पीडि़त है उसे ही मास्क पहनने की आवश्यकता है। वह व्यक्ति मास्क के स्थान पर हाथ रूमाल भी उपयोग में ला सकता है और उसे अच्छी तरह धोकर दोबारा उपयोग कर सकता है।

Tags: #RajsamandLockDown#UdaipurCoronaUpdate#UdaipurSelfLockDownudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .