AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को कल होगी फांसी

arln-admin by arln-admin
March 19, 2020
Reading Time: 1 min read
निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को कल होगी फांसी


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। निर्भया के दोषियों को कल (शुक्रवार सुबह 5.30 बजे) फांसी दी जाएगी। इससे पहले निर्भया के तीन दोषियों से उनके परिवारवालों ने अंतिम मुलाकात की है। इस दौरान दोषियों के परिजन बंद कमरे में मिले। हालांकि एक और दोषी अक्षय के परिवारवाले अभी उससे मिलने नहीं आए हैं। अक्षय की पत्नी और उसके माता-पिता को मिलने के लिए बुलाया गया है। अक्षय की पत्नी बिहार के औरंगाबाद के एक फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल कर चुकी है।

तिहाड़ जेल के एक सूत्र ने बताया कि पवन गुप्ता और विनय शर्मा के परिवारवाले उनसे 29 फरवरी को मुलाकात कर चुके हैं। परिजनों दोषियों से मुलाकात के दौरान एक-दूसरे से गले मिले। मुलाकात के दौरान दोनों दोषी फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान जेल के अधिकारियों ने उन्हें ढाढस बंधाया। दोषी मुकेश सिंह से उसके परिजन 2 मार्च को मिले। मुलाकात के दौरान मुकेश गुमसुम रहा लेकिन बीच-बीच में उसके परिजन रो पड़ते थे। मुकेश मुलाकात के दौरान परिजनों को बताता था कि उसके अभी भी कुछ कानूनी विकल्प हैं।

अक्षय से मिलने कोई परिजन नहीं आए

बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को मुकेश की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उसने कहा था कि निर्भया गैंगरेप के दौरान वह दिल्ली में नहीं था। दोषी अक्षय ठाकुर ने तिहाड़ के अधिकारियों को बताया था कि उसके परिवारवाले बुधवार को उससे मिलेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि पत्नी के तलाक की अर्जी फाइल करने के बाद अब उसने अपने परिजनों से मिलने की उम्मीद छोड़ दी है।

अंतिम मुलाकात के बाद भी सभी दोषियों को परिजनों को सप्ताहिक मुलाकात की भी इजाजत है। लेकिन इस दौरान अकेले मिलने की इजाजत नहीं है। निर्भया गैंगरेप केस का 5वां आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल के अंदर खुदकुशी कर ली थी जबकि एक अन्य नाबालिग आरोपी सजा के बाद रिहा हो चुका है।

Tags: #CapitalPunishment#DeathPenalty#NirbhayaCase#NirbhayaCase20March#NirbhayaCulprit20marchDeathPenalty#NirbhayaCulpritDeathPenalty#NirbhayaCulpritDeathPenalty20March

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .