AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोरोना अपडेट : भारत में 10 और नए मामले, संख्या 148 पहुंची

arln-admin by arln-admin
March 18, 2020
Reading Time: 1 min read
number of corona patient is increasing in india


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली, महाराष्ट्र,(ARLive news)। भारत में कोरोना का संकट और गहराता जा रहा है। बुधवार सुबह कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना पॉजेटिव केसों की संख्या 148 पहुंच गई है। 148 में से 123 भारतीय और 25 विदेशी हैं। 148 में से ही 14 ठीक हो चुके हैं और 3 की मौत हो गई है।

सबसे ताजा मामला महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया है। वहां एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई। अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 42 हुई। पुणे में जिस महिला को संक्रमित पाया गया उसकी उम्र 28 साल है। महिला फ्रांस और नीदरलैंड की यात्रा पर गई थी। जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा की महिला 15 मार्च को भारत लौटी थी। उसे 17 मार्च को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सरकार ने प्राइवेट लैब को भी इसकी जांच का अधिकार देने का फैसला किया

दुनिया भर में फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आई.सी.एम.आर) के डीजी डॉक्टर बलराम भार्गव ने हाल ही में हुए एक सर्वे का हवाला देते हुए कहा है कि फिलहाल भारत में कोरोना वायरस कम्यूनिटी में नहीं है, पर आने वाले दिनों को लेकर कयास लगाना संभव नहीं है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्राइवेट लैब को भी इस बीमारी की जांच का अधिकार देने का फैसला किया है।

प्राइवेट लैब से यह जांच फ्री में करने और संक्रमण फैलने से रोकने के लिए घर से ही सैंपल उठाने का आग्रह किया गया है। अभी सरकार इस टेस्ट को फ्री में कर रही है। पहले टेस्ट की 1500 और दूसरे पर 3 हजार रुपये लागत है। फार्मा कंपनी बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार शॉ ने कहा कि सरकार को टेस्टिंग में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सी.एस.आर) फंड के इस्तेमाल की भी इजाजत देनी चाहिए।

Tags: #CoronaCaseIncreasingInIndia#CoronaVirus

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .