नई दिल्ली,(ARLive news)। भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या आज 113 तक पहुंच गई हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 33 लोगों में पुष्टि हो गई है। अभी तक दो लोगों ने दम तोड़ दिया है। इसके अलावा 13 लोग सही होकर घर गए।
इधर सोमवार तड़के ईरान से 53 भारतीयों के दूसरे बैच को भी जैसलमेर ले आया गया। इन सभी भारतीयों को जैसलमेर में मिलिट्री के आईसोलेषन सेंटर में रखा गया है। सभी को इंडियन एयरलाइंस के विमान से एयरलिफ्ट किया गया है। 53 भारतीयों में 52 छात्र और एक षिक्षक शामिल हैं। वहीं रविवार का ईरान से 236 भारतीयों के पहले बैच को लाया गया था। इन्हें भी आर्मी एरिया में बनाए गए आईसोलेशन प्लेस पर रखा गया है। राजस्थान में कोरोना वायरस पर अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा करने पर हुआ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश के बाद केरल में भी कोरोना वायरस को लेकर 79 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केरल के कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रिऐल्टी शो के एक कंटेस्टेंट का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। लेकिन कोरोना वायरस के बचाव के चलते एयरपोर्ट अथॉरिटी ने लोगों के इकट्ठा होने पर बैन लगाया हुआ है। ऐसे में नियम का उल्लंघन करने के चलते 4 ज्ञात और 75 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। केरल में यह इस तरह का पहला मामला है। कोरोना वायरस के कुल मामले 113 केस हो गए हैं।
सोमवार को ओडिशा में कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस पाया गया है। 31 वर्षीय युवक इटली से लौटा था जो कि पॉजिटिव पाया गया।


