AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

yes bank : ईडी ने अनिल अंबानी को भेजा समन

arln-admin by arln-admin
March 16, 2020
Reading Time: 1 min read
ed send summon to anil ambani in yes bank money laundering


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई,(ARLive news)। यस बैंक मामले प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी को समन भेज दिया है। अनिल अंबानी को यह समन मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, जांच से जुड़े अधिकारियों ने सोमवार को इस बात की पुष्टि कर दी है। ईडी के अफसरों ने बताया कि अनिल अंबानी को सोमवार को मुंबई स्थित कार्यालय पर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। संकट में घिरे यस बैंक से बड़े पैमाने पर कर्ज लेने वाली कंपनियों में रिलायंस ग्रुप की कंपनियां भी शामिल हैं। इस ग्रुप का नेतृत्व अनिल अंबानी ही करते हैं।

अनिल अंबानी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पेश होने से मना कर दिया है और ईडी की ओर से नई तारीख दी जा सकती है। आपको बताते जाए कि रिलायंस ग्रुप पर यस बैंक का 12,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज बकाया है। यस बैंक पर आरबीआई के नियंत्रण के बाद रिलायंस ग्रुप को दिए गए लोन पर सवाल उठे थे। इस पर अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप ने कहा था कि हमारे पास यस बैंक का लोन पूरी तरह सुरक्षित है और संपत्ति बेचकर भी हम लोन को चुका देंगे।

आपको बताते जाए कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 6 मार्च को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यस बैंक के बड़े बकायेदारों के नाम उजागर किए थे। इनमें अनिल अंबानी ग्रुप, एस्सल समूह, आईएल एंड एफएस, डीएचएफएल और वोडाफोन आइडिया जैसी दिग्गज कंपनियों के नाम शामिल थे।

Tags: #AnilAmbani#ED#MoneyLaundering#MoneyLaunderingAnilAmbani#MoneyLaunderingCase#MoneyLaunderingSummonAnilAmbani#YESBANK

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .