न्यूयार्क,(ARLive news)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए नेशनल इमरजेंसी घोषित कर दी है। इसी के साथ ही ट्रंप प्रशासन ने इस खतरनाक संक्रमण से लड़ने के लिए अभूतपूर्व आर्थिक और वैज्ञानिक उपायों को अपना रहा है। अगले कुछ ही महीनों में चुनाव में उतरने जा रहे राष्ट्रपति ट्रंप कोरोना को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं अपनाना चाहते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि उनके इस एक्शन से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए 50 अरब डॉलर का फंड मिलेगा। ट्रंप ने बताया कि अमेरिका की केंद्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय एजेंसियां कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए इस फंड का इस्तेमाल करेंगी। अमेरिका में अबतक कोरोना वायरस से लगभग 40 लोगों की मौत हो गई है।


