उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन की ओर से हर साल होने वाला पारंपरिक होली महोत्सव समारोह इस साल नहीं होगा। इस महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश के सैकड़ों सेलानी उदयपुर आते हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते महाराणा मेवाड़ ने 9 और 10 मार्च को होने वाले इस होली महोत्सव को निरस्त कर दिया है।
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविन्द सिंह मेवाड़ की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस से बचाव एवं सतर्कता को ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष 9 एवं 10 मार्च 2020 के होली समारोह को निरस्त करने का निर्णय लिया है।
प्रतिवर्ष देश-विदेश से पर्यटक उदयपुर-मेवाड़ की पारंपरिक होली महोत्सव के लिए आते हैं, किन्तु कोरोना वायरस से सतर्कता एवं सभी की सुरक्षा को ध्यान में रख होली दहन महोत्सव एवं होली रंग समारोह को निरस्त किया जा रहा है।


