जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में अभी विधानसभा सत्र चल रहा है। विधायक विधानसभा बजट सत्र में मौजूद हैं, इसके बावजूद पुलिस ने मेड़ता की विधायक इंदिरा देवी व भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग को भगौड़ा घोषित कर दिया है और इनके घरों के बाहर नोटिस तक चस्पा किया है। यह मामला गुरूवार को विधानसभा में उठाया गया। आरएलपी नेता इंदिरा देवी और पुखराज गर्ग ने नागौर पुलिस पर परिजनों को धमकाने का आरोप भी लगाया है।
सदन में प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र राठौड़ ने विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेष करते हुए कहा कि जब सदन चल रहा है तो पुलिस विधायकों को पूछताछ के लिए कैसे बुला सकती है।
विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मैं इस विषय की गंभीरता समझता हूं। विधायक इंदिरा बावरी जिस समुदाय से आती है। उनके साथ पुलिस ऐसा नहीं कर सकती। जब सत्रके दौरान किसी विधायक को बुलाया नहीं जा सकता तो पुलिस ने कैसे बुला लिया। इसके बावजूद अगर विधायक के घर पुलिस जाए तो मतलब साफ है कि विधायक को सदन की कार्यवाही से दूर करने का यह प्रयास किया गया है। सरकार का पक्ष आने के बाद फैसला करूंगा।


