AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दिल्ली में हिंसा थमी, अब तक 35 लोगों की मौत,106 गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
February 27, 2020
Reading Time: 1 min read
Delhi riots


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)।  नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध और समर्थन में आयोजित प्रदर्शन के बाद दिल्ली नॉर्थ-ईस्ट इलाके में भड़की दिल्ली हिंसा में अब तक 35 लोगों की मौत हो गई है। 200 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली में कई दिनों की हिंसा के बाद स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। सुरक्षा बलों ने गुरुवार तड़के हिंसा प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।

गगन विहार इलाके में गुरुवार को पुलिस को दो शव मिले हैंं। दिल्ली पुलिस को जोहरीपुर एक्सटेंशन के पास नाले में ये दो लाशें मिली हैं। इसी के साथ दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 35 हो गई हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर एसएन. श्रीवास्तव ने कहा है कि अभी दिल्ली में हालात पूरी तरह से नॉर्मल हैं, पुलिस की ओर से लगातार केस दर्ज किए जा रहे हैं, जल्द ही कई गिरफ्तारियां भी की जाएंगी। राहत देने वाली खबर यह रही कि बुधवार को कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। कहीं से भी हिंसा की खबर नहीं आई। दिल्ली पुलिस ने भी दावा किया कि हालात काबू में हैं। हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले NSA अजीत डोभाल ने भी कहा कि सब शांत है।

अब तक 106 लोग गिरफ्तार, 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई जारी। प्रभावित इलाकों में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात। ड्रोन कैमरे से निगरानी जारी। हमने मदद के लिए 011-22829334, 011-22829335 नंबर जारी किए। हिंसा से जुड़े सभी वीडियो की जांच जारी है। दरअसल, दिल्ली हिंसा के मामले में भड़काऊ बयानों को लेकर एफआईआर दर्ज करने से जुड़ी याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस को गुरुवार तक जवाब देने का निर्देश दिया है।

Tags: #DelhiRiots

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .