अहमदाबाद,(ARLive news)। “नमस्ते ट्रम्प” के इस बड़े कार्यक्रम का आयोजन बड़ा ही जोरो शोरो से चल रहा था तब से लेकर आज तक ट्रम्प की साबरमती यात्रा को लेकर अटकले बनी रही। और जब अमेरिका के राष्ट्रपति जब साबरमती आश्रम पहुचे तो चरखा चलने के बाद उन्होंने आश्रम की विजिटर्स बुक में महात्मा गांधी के बारे में लिखने की बजाए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में लिखा कर एक नया ही विवाद को छेद दिया है।
जब भी कोई चर्चित शख्स साबरमती आश्रम आया है, उसने विजिटर्स बुक में महात्मा गांधी या उनके जीवन दर्शन के बारे में जरूर लिखा है। लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने इस परंपरा को तोड़ा और महात्मा गांधी की जगह अपने ‘दोस्त मोदी’ के बारे में आश्रम की विजिटर्स बुक में लिखा है।

बता दें कि आमतौर विजिटर्स बुक में उदाहरण के तौर पर साल 2001 में भारत यात्रा पर आए तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भी विजिटर्स बुक में महात्मा गांधी के विचारों को विश्व की आध्यात्मिक धरोहर बताया था।


