AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोरोना वायरस का अर्थव्यवस्था पर असर : मूडीज ने भारत की GDP घटाकर 5.4 फीसदी की..!

arln-admin by arln-admin
February 17, 2020
Reading Time: 1 min read
moody cuts india gdp growth forecaste of 2021


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 2020 के लिए 6.6 फीसदी से घटाकर 5.4 फीसदी कर दिया है। मूडीज ने 2021 में जीडीपी बढ़त के अनुमान को भी 6.7 फीसदी से घटाकर 5.8 फीसदी कर दिया है।

एजेंसी के अनुसार चीन में फैले कोरोना वायरस के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती आई है, जिससे भारत के जीडीपी ग्रोथ में तेजी की रफ्तार कम हो गई है। मूडीज ने कहा कि हाल के पीएमआई जैसे आंकड़ों से यह तो पता चलता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में स्थिरता आई है और मौजूदा तिमाही में सुधार होने लगा है, लेकिन हमें लगता है कि अब सुधार पहले की उम्मीद से कम रफ्तार से होगा। इसलिए हमने अपना ग्रोथ अनुमान 2020 के लिए 5.4 फीसदी और 2021 के लिए 5.8 फीसदी कर दिया है।

इससे पहले रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने अगले वित्त वर्ष के लिए भारतीय जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 5.6 फीसदी कर दिया था। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में 2020-21 के दौरान नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ रेट 10 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। उन्‍होंने कहा था कि नए वित्त वर्ष में कुल प्राप्तियां 22.46 लाख करोड़ रुपये तथा कुल व्यय 30.42 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वहीं चालू वित्त वर्ष 2019-20 के लिए संशोधित अनुमानित व्यय 26.99 लाख करोड़ है, और प्राप्तियां 19.32 लाख करोड़ रुपये आंकी गई थी। वित्त वर्ष 2019-20 में सरकार की शुद्ध बाजार उधारी 4.99 लाख करोड़ रहेंगी।

Tags: #IndiaGDP#MoodyGrowth#MoodyIndiaGDPGrowth

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .