AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बिम्सटेक सम्मेलन : दुनिया में 27 करोड़ लोग नशे के शिकार, यह चिंता की बात- शाह

arln-admin by arln-admin
February 13, 2020
Reading Time: 1 min read
AMIT SHAH in bimstec 2020


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गुरुवार को बिम्सटेक देशों के लिए नारकोटिक्स ड्रग्स जैसे संवेदनशील विषय पर दिल्ली में दो दिन का सम्मेलन आयोजित किया गया है। इन दो दिनों में इन विषयों से सबंधित सभी पहलुओं पर आप सभी के बीच विचार विमर्श होगा और कुछ निर्णय भी लिए जाएंगे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं आज आप सबको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम दुनिया में कहीं से भी भारत में मादक पदार्थों को आने नहीं देंगे और भारत से कहीं जाने भी नहीं देंगे। पूरी दुनिया में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए हम कृत संकल्पित हैं।

बिम्सटेक सम्मेलन में ‘नशे की तस्करी से मुकाबला’ पर बोलते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड ड्रग रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में 15-64 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 4.5 फीसदी लोग नशे का इस्तेमाल करते हैं। दुनिया भर में 27 करोड़ लोग नशे का उपयोग करते हैं। यह चिंता की बात है कि यह आंकड़ा बढ़ रहा है। शाह ने कहा कि भारत ने मादक पदार्थों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। हमने देश में नारकोटिक्स कंट्रोल के प्रति सख्ती के लिए कई कदम उठाए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यूएन और इंटरपोल के साथ भी अनेक कदम उठाए हैं। बिम्सटेक कॉन्फ्रेंस के साथ इस दिशा में ये एक नया कदम है।

भारत में ड्रग तस्करी में शामिल 1503 विदेशी नागरिक भी हो चुके हैं गिरफ्तार

पिछले पांच वर्षों में भारत में एक लाख 89 हजार से अधिक नशीले पदार्थों के मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें दो लाख 31 हजार 481 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें ड्रग तस्करी में शामिल 1,503 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। भारत सरकार ने नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी को रोकने हेतु अंतराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय स्थापित किया है। पिछले पांच वर्षों में भारत ने बांग्लादेश, श्रीलंका, इंडोनेशिया, सिंगापुर, म्यांमार और रूस के साथ नियमित द्विपक्षीय वार्ताओं को भी आयोजित किया है।अब तक हमने जिस नीति या सोच के साथ मादक पदार्थों का सामना किया है, अब इस नई परिस्तिथि में वो नीतियां सफल हो पाएंगी, ये जरूरी नहीं है। हम सबको मिलकर कुछ ऐसे नए विचार करने पड़ेंगे, जिससे हम इस परिस्थिति से निपट सकें।

सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी

Tags: #BimstecSummit#BimstecSummit2020#DrugAddicts

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .