उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर आयकर विभाग की रेंज-1 की टीम ने बुधवार को लसाड़िया में सिविल कॉन्ट्रेक्टर के यहां कार्यवाही की। टीम ने कॉन्ट्रेक्टर के घर और कार्यालय पर मौजूद दस्तावेज खंगाले और आवश्यक दस्तावेज जब्त किए। टीम जांच में जुटी हुई है। यह कार्यवाही जॉइंट कमिश्नर के निर्देशन में हुई है।
जानकारी के अनुसार आयकर विभाग कॉन्ट्रेक्टर के नाम और पूरी कार्यवाही का खुलासा गुरूवार को करेगा। लसाड़िया का यह सिविल कॉन्ट्रेक्टर सड़क निर्माण और मनरेगा के तहत प्रोजेक्ट पर काम करता है। आयकर विभाग की टीम ने इसके यहां दबिश दी और सभी दस्तावेज सीज किए। आयकर टीम अभी सभी दस्तावेजों और अकाउंट्स का मिलान कर रही है।


