लॉस एंजेलेस,(ARLive news)। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड्स यानि 92वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का इंतजार अब खत्म हो गया है, ये अवॉर्ड अमेरिका के लॉस एंजेलेस शहर के डॉल्बी थियेटर में आयोजित किया जा रहा है। एक्टर वॉकीन फिनिक्स ने बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है। उन्होंने अपनी ऑस्कर स्पीच में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की है।
‘वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलिवुड’ में शानदार अभिनय के लिए ब्रैड पिट को बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। टॉय स्टोरी, हेयर लव, पैरासाइट ने भी अलग-अलग कैटिगरी में ऑस्कर जीता है। एक्ट्रेस लौरा डर्न ने फिल्म मैरिज स्टोरी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का ऑस्कर जीत लिया है। यह उनके करियर का तीसरा नॉमिनेशन था। इस कैटेगिरी में मार्गेट रॉबी, फ्लोरेंस पग, स्कारलेट योहानसन और कैथी बेट्स जैसी एक्ट्रेसेस शामिल थीं। खास बात ये है कि लौरा डर्न अपना बर्थ डे भी मना रही हैं। उन्होंने अपनी ऑस्कर स्पीच में कहा कि वे इससे बेहतर बर्थ डे गिफ्ट की उम्मीद नहीं कर सकती थीं।
जैकलीन डुरेन को फिल्म लिटिल वीमेन के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म को ऑस्कर 2020 में 6 कैटेगिरी में नॉमिनेशन मिला था, जिनमें बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, बेस्ट फिल्म जैसे नॉमिनेशन शामिल हैं। Barabara Ling ने फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड के लिए बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड भी जीत लिया है। इसके अलावा Nancy Haigh को बेस्ट सेट डेकोरेशन का ऑस्कर मिला है। फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड के लिए ब्रैड पिट बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर जीत चुके हैं।
न्यूज सोर्स : जीएनएस न्यूज एजेंसी


