AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी बच्चे भी एलएन इंस्टीट्यूट से कर सकेंगे कोचिंग

200 प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग : टीएडी मंत्री, बामनिया

arln-admin by arln-admin
February 7, 2020
Reading Time: 1 min read
udaipur tribal student can study in ln coaching center


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग व एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की संयुक्त पहल

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के आदिवासी क्षेत्रों से आने वाले बच्चे भी अब मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी एलएन कोचिंग सेंटर से कर सकेंगे। यह जानकारी जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि निर्धन परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को निःशुल्क मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के के संबंध में विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को एलएन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने स्वीकार किया है। अब एनएल कोचिंग द्वारा आदिवासी निर्धन परिवारों के 200 प्रतिभावान विद्यार्थियों को निःशुल्क मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग दी जाएगी। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

डीपीएस में लगेंगी क्लासेज

टीएडी आयुक्त शिवांगी स्वर्णकार ने बताया कि इन विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई एवं नीट प्रवेश परीक्षा की कोचिंग उदयपुर व कोटा में दी जाएगी। विद्यार्थियों की कक्षाएं डीपीएस उदयपुर में लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कक्षाओं की शुरुआत अप्रेल माह में शुरू की जाएगी।

परीक्षा से होगा विद्यार्थियों का चयन

प्रेस वार्ता में टीएडी आयुक्त शिवांगी स्वर्णकार ने बताया कि जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग एवं एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की इस संयुक्त पहल के लिए विद्यार्थियों का चयन जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार परीक्षा आयोजित कर किया जाएगा। परीक्षा में प्राप्तांकों की वरीयता के क्रम में ही विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिसमें शैक्षणिक सत्र 2020-21 में 11वीं कक्षा में 50 एवं द्वितीय वर्ष 12वीं कक्षा में 50 विद्यार्थियों को निशुल्क क्लासरूम कोचिंग दी जाएगी।

Tags: #LNCoachingCenter#TribalCoachingLNInstitute

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .