AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एटीएम लूट के बदमाश धरे गए : यू ट्यूब पर सीखा था वारदात का तरीका

पहले एटीएम से चोरी-लूट की फिर साथी की हत्या कर पंजाब भाग गए बदमाश

arln-admin by arln-admin
February 6, 2020
Reading Time: 1 min read
udaipur atm loot gang arrest


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। जिले में विभिन्न स्थानों पर लगातार एटीएम लूट का प्रयास करना और एटीएम काटकर रूपए चोरी करने के मामले में पुलिस ने गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। रोचक बात यह है कि इन बदमाशों ने एटीएम लूट का तरीका भी यू-ट्यूब पर सीखा, साथी बदमाश अपने गांव से बुलाए, लेकिन एटीएम को काटकर या उखाड़कर ले जाने में हर बार विफल ही रहे। बस एक बार एटीएम से 10500 रूपए की चोरी ही कर सके। । एटीएम लूट में नौ सिखिए सभी बदमाश बार-बार विफल होने के बाद पंजाब फरार हो गए और रास्ते में एक साथी की हत्या भी कर दी।

एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि पंजाब के अमृतसर निवासी रणधीर उर्फ धीरा पुत्र मन्जेन्द्र सिंह जट और गुरजन सिंह उर्फ मन्नू पुत्र नक्षत्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी जावरमाइंस स्थित सिमर कंपनी में काम करते थे।

जावरमाइंस में दो वारदातें और भाषा से आए संदेह के घेरे में

15 जनवरी को जावरमाइंस में एटीएम काटकर लूट का प्रयास और 10500 रूपए चोरी हुए थे। इसके बाद 23 जनवरी को ही जावरमाइंस के न्यू मार्केट स्थित एटीएम के चौकीदार को बंधक बना एटीएम काट लूट का प्रयास किया। इस बार भी पुलिस गश्त देखकर बदमाश असफल हो गए। बदमाशों ने फिर अगले ही दिन 24 जनवरी की रात सुखेर स्थित एटीएम काटकर लूट का प्रयास किया, यहां भी चौकीदार को बंधक बना कमरे में बंद कर दिया था। यूट्यूब के नौसिखिए बदमाश यहां भी असफल रहे और पुलिस के आने से डर से भाग गए। बदमाशों ने लूट के लिए गोवर्धन विलास क्षेत्र से एक 407 ट्रक भी चोरी किया था।

लगातार हुई एक जैसी वारदातों से पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से पड़ताल शुरू की। जानकारी में आया कि जावरमाइंस के सिमर कंपनी में काम करने वाले दो कर्मचारी रणधीर और गुरजन सिंह बिना किसी कारण के काम से गायब है। इन पर संदेह गहराया तो पुलिस ने इनकी लोकेशन ली। पुलिस टीम पंजाब गयी और आरोपियों को उनके गांव से पकड़ कर उदयपुर लायी। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने वारदातें करना कबूल किया।

साथी की रास्ते में हत्या कर दी

आरोपी गुरजन ने बताया कि वारदात करने के लिए उसने रणधीर के साथ यूट्यूब पर एटीएम मशीन को गैस कटर से काटने का तरीखा सीखा। इसके बाद गांव के पुराने साथी मनिंदर सिंह और अमन को बुलाया। हमने मिलकर वारदातें करने का प्रयास किया। लगातार विफल होने और पकड़े जाने के डर से हम उदयपुर से जयपुर और फिर दिल्ली फरार हो गए, फिर वहां से पंजाब गांव चले गए।

पंजाब के रास्ते में गुरजन सिंह और मनिंदर में झगड़ा हुआ। गुरजन सिंह ने मनिंदर के चाकू मार दिया। घायल मनिंदर को बाकि साथी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहां की पुलिस को सही जानकारी नहीं मिली तो पुलिस ने मामला हत्या के बजाए मर्ग (अप्राकृतिक मृत्यु) में बनाकर फाइल बंद कर दी।

स्प्रे से सीसीटीवी कैमरे खराब करते थे

बदमाशों ने बताया कि उन्होंने उदयपुर से गैस कटर और स्प्रे खरीदा। एटीएम में घुसते समय एक बदमाश सभी सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर देता था, ताकि वारदात करने में कोई भी चेहरा नहीं आए।

Tags: #ATMloot#UdaipurATMlootGang#UdaipurBreaking#udaipurnewsarlivenewsudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .