AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

केरल में कोरोना वाइरस का तीसरा पोजिटिव केस, राजकीय आपदा घोषित

कर्नाटक सरकार अलर्ट

arln-admin by arln-admin
February 4, 2020
Reading Time: 1 min read
third-corona-virus-positive-patient


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तिरुवनंथपूरम,(ARLive news)। भारत में कोरोनावायरस से संक्रमण के तीसरे मामले की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हाल ही में चीन से केरल लौटा यह व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उसे अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। केरल सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को राजकीय आपदा घोषित कर दिया है। केयर के इस कदम के बाद कर्नाटक सरकार भी अलर्ट हो गयी है।

मरीज चीन में कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित वुहान शहर की यात्रा पर गया था। इससे पहले 30 जनवरी और 2 फरवरी को वुहान से लौटे केरल के दो छात्रों को संक्रमित पाया गया था। दोनों का इलाज त्रिशूर और अलापुझा के अस्पताल में चल रहा है। करीब 200 लोग अस्पतालों और घरों में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को अपने संशोधित यात्रा परामर्श में लोगों से कहा कि चीन के हुबेई प्रांत में जानलेवा कोरोना वायरस के महामारी बनने के मद्देनजर वे देश की यात्रा करने से बचें। मंत्रालय ने कहा है कि पड़ोसी देश से लौटने वाले लोगों पर यात्रा (उनके घूमने-फिरने पर) प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

चीन में मृतकों की संख्या 425 हुई

चीन में जानलेवा कोरोनावायरस के चलते मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चीन की सरकार द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अभी तक कोरोना वायरस के चलते 425 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इससे संक्रमित 64 नए मामले भी सामने आए हैं। पूरे देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 20,400 हो गई है। कोरोना वायरस से जूझ रहे चीन में सर्जिकल मास्क और चिकित्सकीय सामानों की कमी हो गई है और उसे इनकी तत्काल जरूरत है।

Tags: #CoronaVirus#KeralaCoronaVirus

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .