उदयपुर,(ARLive news)। सिटी पैलेस में रविवार रात को घुसा पैंथर आखिरकार सोमवार रात पकड़ ही लिया गया। वन विभाग की टीम को पैंथर की लोकेशन पता चली, इसके बाद टीम ने ट्रेंकुलाइज कर कब्जे में लिया गया। पैंथर के कब्जे में आने से वन विभाग के भी राहत की सांस ली। अब पैंथर का मेडिकल करवाया जाएगा और सामान्य स्थिति में उसे दूर वनक्षेत्र में छोड़ा जाएगा।
गौरतलब है कि रविवार को एक पैंथर समोर बाग, सिटी पैलेस में देखा गया था। पैंथर होने की सूचना पर सिटी पैलेस में अलर्ट जारी कर दिया गया था और पर्यटकों को भी अकेले न घूमने की चेतावनी दी गयी थी। पैंथर के होने से सभी की सांसें अटकी हुई थी और डर था कि पैंथर किसी पर अटैक न कर दे। वन विभाग ने क्रिस्टल गैलरी के पास पिंजरा भी लगाया था। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पैंथर को ट्रेंकुलाइज कर कब्जे में ले लिया है।


