AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर, देश, दुनिया की बड़ी खबरें : बजट सत्र से पहले बोले क्या पीएम मोदी..!

arln-admin by arln-admin
January 31, 2020
Reading Time: 1 min read
top news 31 january


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खबरों को डिटेल में पढ़ने के लिए होम पेज पर जाएं

1.अब सरकारी बीएसएनएल भी ठेके पर चलेगा.! जिले में 301 कर्मचारी-अधिकारी एक साथ हुए सेवानिवृत

उदयपुर,(ARLive news)। 31 जनवरी मतलब आज का दिन बीएसएनएल के इतिहास के पन्नों में शायद काले दिन के रूप में अंकित होगा। ऐसा पहली बार हुआ होगा जब उदयपुर में ही किसी सरकारी संस्था के 300 से अधिक कर्मचारी-अधिकारियों ने एक साथ स्वैच्छिक सेवानिवृति ली हो।

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के उदयपुर में बीएसएनएल के 301 अधिकारी-कर्मचारियों ने शुक्रवार को एक साथ स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली। अधिकारियों के अनुसार इस वीआरएस स्कीम के तहत प्रदेश के 5 हजार और देशभर में करीब 70 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों ने एक साथ 31 जनवरी को स्वैच्छिक सेवानिवृति ली है। अब बीएसएनएल को ठेका पर चलाने की तैयारी की जा रही है। इसकी विभिन्न स्कीमों के लिए अब टेंडर किए जाएंगे।

2. फर्रुखाबाद: पुलिस ने किडनेपर का एनकाउंटर कर बंधक 21 बच्चों को बचाया, भीड़ ने पत्नी को मार डाला

फर्रुखाबाद,(ARLive news)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के करथिया गांव में बंधक बनाए गए 21 मासूमों को शुक्रवार आधी रात पुलिस कार्रवाई के बाद सकुशल छुड़ा लिया गया। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव करथिया में 26 बच्चों को बंधक बनाने वाले सिरफिरे सुभाष बाथम को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया और सभी बच्चे सकुशल देर रात निकाल लिए। इस दौरान भीड़ ने उसकी पत्नी रूबी को भी जमकर पीट दिया। उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

3. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ‘कोरोना वायरस’ को इंटरनेशनल इमर्जेंसी घोषित किया

जेनेवा,(ARLive news)। विश्व में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और अब तक इसके 7834 मामलों की पुष्टि हो गई है, जिनमें 7736 मामले अकेले चीन के हैं, जहां से इस वायरस का प्रसार हुआ है। वहीं डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस को अंतराष्ट्रीय जन स्वास्थ्य आपदा घोषित कर दिया है। WHO चीफ टेड्रोस ऐडनम ने बताया है कि सबसे बड़ी चिंता ऐसे देशों में वायरस को फैलने से रोकने की है जहां स्वास्थ्य व्यवस्थाएं कमजोर हैं।

4. बजट सत्र से पहले बोले पीएम मोदी : दशक का पहला सत्र, मजबूत नींव की जरूरत, आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित होगा

नई दिल्ली,(ARLive news)। प्रधानमंत्री मोदी ने बजट सत्र से पहले संसद परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि दलितों, महिलाओं और उत्पीड़न का सामना कर रहे लोगों को सशक्त बनाना हमारी सरकार की पहचान रही है और हम इस प्रयास को जारी रखना चाहते हैं। आगे बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की, हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस सत्र में हम इस दशक की मजबूत नींव रखें। यह सत्र मुख्य रूप से आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित होगा। मैं चाहता हूं कि दोनों सदनों में इन मुद्दों पर अच्छी बहस हो।

5. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, मोदी-2 का पहला बजट 1 को पेश होगा

नई दिल्ली,(ARLive news)। बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। बजट सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों को संबोधन के दौरान जब राष्ट्रपति ने नागरिकता संशोधन ऐक्ट का जिक्र किया तो सत्ता पक्ष के सांसदों ने जमकर मेजें थपथपाईं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के बाद सत्र की शुरूआत हुई। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ससंद में आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 पेश किया। वे मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट 1 फरवरी को पेश करेंगी।

6. उदयपुर : “पेडल टू जंगल” #7 फरवरी : तीन दिन प्रकृति की गोद में 150 किमी की रोमांचक राइड

उदयपुर,(ARLive news )। ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग, “ली टूर डी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल पर प्रकृति का त्रिदिवसीय रोमांच ‘पेडल टू जंगल‘ का आगाज 7 फरवरी की सुबह फतहसागर पाल से होगा। उदयपुर में ‘पेडल टू जंगल‘  यह का यह थर्ड सीजन है।

Tags: #NationalTopNews#TOPNEWS#udaipurnews#UdaipurTopNewsudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .