AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

“पेडल टू जंगल” #7 फरवरी : तीन दिन प्रकृति की गोद में 150 किमी की रोमांचक राइड

थर्ड सीजन ऑफ "पेडल टू जंगल"

arln-admin by arln-admin
January 31, 2020
Reading Time: 1 min read
pedal to jungle 2020


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news )। ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग, “ली टूर डी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल पर प्रकृति का त्रिदिवसीय रोमांच ‘पेडल टू जंगल‘ का आगाज 7 फरवरी की सुबह फतहसागर पाल से होगा। उदयपुर में ‘पेडल टू जंगल‘  यह का यह थर्ड सीजन है।

इस आयोजन के मुख्य समन्वयक तथा सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक राहुल भटनागर ने बताया कि तीन रात्रि तथा चार दिन की इस रोमांचक राइड में राजस्थान सहित देश के अन्य हिस्सों से चयनित प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें साइकिल यात्री 150 किलोमीटर प्रकृति पथ की यात्रा करेंगे। यह यात्रा विशेष तरह की हाइटेक साइकिलों से तय होगी। ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने व प्रकृति संरक्षण, आजीविका एवं आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित करना आदि यात्रा के प्रमुख उद्देश्य हैं।

भटनागर ने बताया कि इस रोमांचक राइड का रूट उबेश्वरजी से कुंभलगढ़ अभयारण्य तक रहेगा। इसमें उदयपुर के आस-पास के ऐतिहासिक महत्व के स्थलों व पर्यटन स्थलों से भी प्रतिभागी रूबरू होंगे। वहीं प्रकृति की गोद में पायी जाने वाली वनस्पतियां, जैव विविधता का रिहर्सल, फोटोग्राफी, बर्ड वॉचिंग आदि भी आकर्षण का केन्द्र होंगे। इस आयोजन के लिए बेला बसेरा रिसोर्ट, गीतांजलि संस्थान, वंडर सीमेंट, वॉल्केम इंडस्ट्रीज़ तथा आशा देवी हिंगड़ चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है।

पहली बार ‘रश अवर राईड

भटनागर ने बताया कि ‘पैडल टू जंगल’ के तहत 6 फरवरी को पहली बार ‘रश अवर राइड’ का आयोजन होगा जिसके तहत अपराह्न 3 बजे सभी साइकिल यात्री शहर के विभिन्न रिहायशी इलाकों के माध्य से गुजरते हुए हेरिटेज साइकिल राइड का लुत्फ उठाएंगे। इसमें साइकिल यात्री फतहसागर के देवाली छोर से रवाना होकर रानी रोड, चांदपोल, जगदीश मंदिर होते हुए सिटी पैलेस पहुंचेंगे। जहा सिटी पैलेस के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। यहां संक्षिप्त समारोह के बाद घंटाघर, चेतक सर्कल होते हुए पुनः देवाली छोर पहुंचेंगे।

Tags: #pedaltojungle#udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .