AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर की तीन बड़ी खबरें : भारतबंद में चली पुलिस की लाठी, घूसखोर गिरफ्तार और पंचायत चुनाव

उदयपुर पुलिस ने राज्य और केंद्र दोनों सरकारों को खुश रखने का प्रयास किया

arln-admin by arln-admin
January 29, 2020
Reading Time: 1 min read
udaipur bharat band


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीएए, एनआरसी के विरोध में भारत बंद के तहत उदयपुर शहर की कई दुकानें रही बंद पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा

उदयपुर,(ARLive news)। सीएए और एनआरसी के विरोध में बुधवार को भारत बंद के आह्वान पर उदयपुर शहर की भी कई दुकानें बंद रहीं। लोगों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया और बहुजन क्रांति मोर्चा की रैली में सैकड़ों लोग शामिल भी हुए।

दोपहर करीब 12.30 बजे लोग रैली निकालते हुए देहलीगेट पहुंचे, वहां रास्ता रोकने और घंटाघर की तरफ जाने का प्रयास किया तो भारी जाब्ते से लैस पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोका और प्रदर्शनकारियों पर लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। इस दौरान तीन-चार प्रदर्शनकारियों के चोटें भी आयी हैं। हालां कि 10 मिनट बाद ही वहां माहौल सामान्य हो गया और यातायात सुचारू रूप से चला। बहुजन क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन ने जबरन हम पर लाठियां भांज कर हमारे आंदोलन को असफल करने प्रयास किया है।

हालां कि इस मामले में पुलिस की भूमिका दोनों ही सरकारों (कांग्रेस और भाजपा) को खुश करने वाली दिखायी दी। राजस्थान में भले ही कांग्रेस की सरकार हो, लेकिन उदयपुर तो भाजपा शासित है। सीएए और एनआरसी का कांग्रेस सरकार विरोध कर रही है, तो यहां भारत बंद के तहत जब उदयपुर की दुकानें बंदी रहीं और रैली निकाली गयी तो पुलिस पीछे-पीछे चलती दिखायी दी। कुछ जगहों पर दुकानों में तोड़ फोड़ कर जबरन बंद करवायी गयीं तो भी पुलिस ने नहीं खदेड़ा और इस तरह पुलिस ने कांग्रेस को खुश किया।

जैसे ही प्रदर्शनकारी देहलीगेट पहुंचे और उन्होंने रास्ता रोकने का प्रयास किया तो उन्हें खदेड़ दिया। देहली गेट पर कुछ देर रास्ता रोककर टायर फूंकने या प्रदर्शन करने जैसी घटनाएं भाजपा सरकार में काफी हुई हैं, लेकिन तब ऐसे कभी आंदोलन कारियों को खदेड़ा नहीं गया। लेकिन आज यहां पर बल प्रयोग से प्रदर्शनकारियों को रोक पुलिस ने भाजपा को खुश करने का प्रयास किया।

होम लोन पर कमीशन के 20 हजार रूपए रिश्वत मांगने पर डीएसए संचालक सहित दो गिरफ्तार

उदयपुर,(ARLive news)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बुधवार को इलाहाबाद बैंक के डीएसए संचालक धर्मेन्द्र वर्मा और सुरेश कुमार को 20 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी परिवादी महिपाल सिंह से उसके 17 लाख 50 हजार का होम लोन स्वीकृत करवाने की एवज में 4 प्रतिशत कमीशन के रूपए में 70 हजार रूपए रिश्वत मांग रहे थे।

एडिएसपी सुधीर जोशी के अनुसार सेक्टर 14 के एफ ब्लॉक निवासी महिपाल सिंह ने एसीबी में रिपोर्ट दी थी। उसने बताया कि महिपाल सिंह ने राजस्थान आवासन मंडल से एक फ्लैट खरीदा था। जिस पर इलाहाबाद बैंक उदयपुर से 17 लाख 50 हजार का होम लोन पास होना था। इस लोन को पास करवाने की एवज में डीएसए होल्डर धर्मेन्द्र वर्मा ने सुरेश कुमार से मिलीभगत कर लोन स्वीकृत करने की एवज में लोन का 4 प्रतिशत कमीशन 70 हजार रूपए रिश्वत मांग की है। इस पर टीम ने षिकायत का सत्यापन किया और बीस हजार रूपए रिश्वत लेते आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान हुए: सर्वाधिक मतदान हुआ

उदयपुर,(ARLive news)। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान बुधवार को हुआ। गिर्वा और मावली की ग्राम पंचायतों में मतदाताओं ने वोट करने में पूरा उत्साह दिखाया। जिसका नतीजा रहा कि इस चरण में पिछले दो चरणों की तुलना में सर्वाधिक मतदान हुआ।

मावली पंचायत समिति में 72.36 प्रतिशत और गिर्वा पंचायत समिति में 68 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान तक तो सभी स्थानों पर शांति बनी रही है। मतदान के बाद मतगणना का कार्य शुरू किया गया।

Tags: #ACBTrapUdaipurDSA#UdaipurBreaking#udaipurnews#UdaipurPanchayatChunav2020arlivenews

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .