लखनऊ,(ARLive news)। अंतर्राष्ट्रीय “DefExpo-2020” 05 से 09 फरवरी लखनऊ में होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश में स्थापित होने वाले डिफेंस कॉरिडोर के मद्देनजर यह आयोजन अधिक महत्वपूर्ण है। रक्षा मंत्रालय, सूर्या कमान और राज्य सरकार के अधिकारी पहली बार लखनऊ में इस मेगा कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।। DefExpo – 2020 और इससे संबंधित कार्यक्रम दो स्थानों पर आयोजित होंगे।
मुख्य DefExpo के आयोजन के लिए वृंदावन योजना सेक्टर-15 इन दिनों भारतीय सेना का अस्थाई कैंप जैसा प्रतीत हो रहा है। डिफेंस एक्सपो के लिए गोमती का रिवर फ्रंट भी सजाया गया है। यहाँ भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 31 जनवरी तक प्रशासन रिवर फ्रंट को सेना के हवाले कर देगा।
डिफेंस एक्सपो पीआरओ गार्गी मलिक सिन्हा ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि 5 दिवसीय इस कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे है और इस दौरान रक्षा मंत्री और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहेंगे। 5 फरवरी से 8 फरवरी तक इस आयोजन में देश-विदेश से सैकड़ों मेहमान शामिल होंगे। दुश्मनों को दहला देने वाले भारतीय लड़ाकू विमान, एक मिनट में सैकड़ों बमों की वर्षा करने वाली तोप आदि आयोजन स्थल पर पहुंच चुकी हैं, जो लोगों को रोमांचित कर रही हैं। सेना की कई टुकड़ियां भी यहां पहुंच चुकी हैं और उन्होंने सुरक्षा की कमान संभाल ली है।
बोफोर्स तोप भी दिखेगी
कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी ठिकानों को उड़ाने वाली बोफोर्स तोप भी इसी शो में दिखेगी। इसे अलावा डीआरडीओ अपने हथियार को प्रदर्शित करेंगे। डिफेंस एक्सपो में सेना की 169 विदेशी कंपनियों के आने की संभावना है। एक्सपो के दौरान भारतीय सेना के तीनों अंगों के जवान यहां लाइव परफारमेंस भी देंगे। डिफेंस एक्सपो में आम जनता के साथ बिना पास के किसी का भी प्रवेश वर्जित किया गया है।
8 व 9 फरवरी आम जनता को भी प्रवेश मिलेगा
8 व 9 फरवरी को यहां आम जनता को भी प्रवेश मिलेगा। डिफेंस एक्सपो पीआरओ गार्गी मलिक सिन्हा ने बताया कि लखनऊ में होने जा रहा एक्सपो अब तक का सबसे बड़ा डिफेंस एक्सपो है। इसमें कुल 70 देश प्रतिभाग कर रहे हैं। देश-विदेश की 1000 से ज्यादा कंपनियां इसमें हिस्सा लेंगी, जिनमें से 165 विदेशी कंपनियां हैं।
पीआरओ ने बताया कि डिफेंस एक्सपो यूपी के 6 डिफेंस इंडस्टियल काॅरीडोर को बूस्ट देगा। हमें इस आयोजन के माध्यम से यूपी में रक्षा क्षेत्र में बड़ा इनवेस्टमेंट और बेहतर तकनीक आने की उम्मीद है। एक्सपो में डीआरडीओ, एचएएल सहित रक्षा क्षेत्र की तमाम भारतीय कंपनियां अपने स्टाॅल लगाएंगे। डिफेंस एक्सपो में भारतीय सेनाओं का तमाम साजो-सामान प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा।
ये रहेंगे एक्सपो का आकर्षण
डिफेंस एक्सपो पीआरओ ने बताया कि Tk-T-90, BMP, सिमुलेटर फायरिंग रेंज, सरफेस माइन क्लियरिंग सिस्टम (SMCS), ब्रिज लेयर टैंक, फुल वाइड माइन प्लो, 155 मिमी बोफोर्स, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल लॉन्चर, कैमोफ्लेग्ड साइकिल, चीता हेलिकॉप्टर, आर्मर्ड रिकवरी व्हीकल (ARV) ), AKASH – सरफेस टू एयर मिसाइल, K-9 VAJRA, अल्ट्रा-लाइट होवित्जर (ULH M-777), तुंगुस्का AD सिस्टम, शिल्का AD सिस्टम, पिनाका, इंद्र रडार, सभी टेरेन व्हीकल (ATV), हाई मोबिलिटी व्हीकल (HMV) ), सर्वत्र Br, उन्नत प्रकाश हेलीकाप्टर (ALH ध्रुव) । इसके अलावा डीआरडीओ निर्मित हथियारों मेंअर्जुन टीके, मॉड्यूलर ब्रिजिंग सिस्टम, उन्नत कार्बन कम्पोजिट मॉड्यूलर ब्रिजिंग सिस्टम, पहिएदार बख़्तरबंद प्लेटफ़ॉर्म (Wh AP), काउंटर माइन फ़्लेल (CMF) मीडियम पावर रडार, रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल (ROV), एडवांस टायर्ड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS), अनएक्सप्लेड ऑर्डनेंस हैंडलिंग रोबोट (UXOR) शामिल है।एयरफोर्स के एमआई -17, चिनूक, तेजस (एलसीए) और एएलएच मौजूद रहेंगे।
सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी


