AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अमेरिका में बर्थ टूरिज्म पर लगेगी रोक : गर्भवती महिलाओं के लिए वीजा पर लगेगी पाबंदी

arln-admin by arln-admin
January 24, 2020
Reading Time: 1 min read
birth tourism will stop in america pregnant lady will not get visa easily


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन,(ARLive news)। ट्रंप प्रशासन वीजा पर कुछ नई पाबंदी लगाने जा रहा है। इसके तहत ऐसी महिलाओं पर बंदिशें लगायी जाएंगी, जो बच्चों को देने के लिए अमेरिका जाना चाहती हैं ताकि उनके बच्चों को अमेरिकी पासपोर्ट मिल जाए। घटनाक्रम से वाकिफ दो अधिकारियों ने बताया कि विदेश विभाग बृहस्पतिवार को इस नियम को जारी करेगा।

नए नियम से गर्भवती महिलाओं के लिए पर्यटन वीजा पर यात्रा करना कठिन होगा। नियम के एक मसौदे में कहा गया है कि उन्हें वीजा हासिल करने के लिए ‘काउन्सिलर ऑफिसर’ को समझाना होगा कि अमेरिका आने के लिए उनके पास कोई और वाजिब कारण है। प्रशासन आव्रजन के सभी प्रारूपों पर बंदिश लगा रहा है लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खासकर ‘जन्मजात नागरिकता’ के मुद्दे पर कड़ा रूख अपनाया है। इसके तहत गैर अमेरिकी नागरिकों के बच्चों को अमेरिका में जन्म लेने के साथ मिलने वाली नागरिकता के अधिकार को खत्म करना है।

‘बर्थ टूरिज्म’ अमेरिका और विदेशों में काफी फल-फूल रहा है। अमेरिकी कंपनियां इसके लिए विज्ञापन भी देती हैं और होटल के कमरे और चिकित्सा सुविधा आदि के लिए 80,000 डॉलर तक वसूलती हैं। रूस और चीन जैसे देशों से कई महिलाएं बच्चे को जन्म देने के लिए अमेरिका आती हैं। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही अमेरिका इस तरह के चलन के खिलाफ कदम उठा रहा है।

Tags: #america#AmericaBirthTourism#AmericanPregnantLadyVisa

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .