AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

छात्र से नर्सिंग कोर्स के 2 लाख रूपए हड़प पकड़ा दी फर्जी मार्कशीट : प्रवीण रतलिया पर मामला दर्ज

रतलिया ने नेता प्रतिपक्ष कटारिया के खिलाफ चुनाव लड़ और अपशब्द कहकर बंटोरी थीं सुर्खियां

arln-admin by arln-admin
January 22, 2020
Reading Time: 1 min read
udaipur fake marksheet fraud in nursing court


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। शहर में इन दिनों बिना कोर्स किए फर्जी तरीके से डिग्री लेने और देने के मामले बहुत सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को आया, जब एक छात्र ने प्लेटिनम ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रवीण रतलिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायी हैं। इसमें छात्र ने आरोप लगाया है कि उसने रेगुलर नर्सिंग कोर्स किया, लेकिन कोर्स के बाद आखिरी में प्रवीण रतलिया ने मुझे कोर्स की फर्जी मार्कशीट पकड़ा दी।

प्रार्थी पिण्डवाड़ा, आमली रोड निवासी श्रवण कुमार पुत्र भगवाना राम ने पिंडवाड़ा के सत्यम कंप्यूटर के महेश, प्लेटिनम ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रवीण रतलिया, नवीन रतलिया, सचिन सहित एक अन्य महिला के खिलाफ मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी करने और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया हैं

परीक्षा प्रवेश पत्र और मार्कशीट पर नाम प्रार्थी का फोटो किसी और की

प्रार्थी ने एफआईआर में बताया कि 2013 में पिण्डवाड़ा में सत्यम कंप्यूटर के महेश से मिले, उन्होंने प्लेटिनम ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रवीण रतलिया से मिलवाया और तीन वर्षीय नर्सिंग कोर्स करने की सलाह दी। प्रार्थी ने पहले साल 65000 रूपए फीस जमा करवाई, तो उसे प्रवीण रतलिया ने पषुपति नाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग की रसीद दी और कहा कि यहीं पर एडमीशन हुआ है। प्रार्थी का रोल नंबर कार्ड आया तो उसमें नाम और पता तो प्रार्थी का था, लेकिन फोटो किसी अन्य की थी। प्रार्थी ने आपत्ति की तो उसे कहा इस बार परीक्षा देदो अगली बार सही कर देंगे। इस तरह इन लोगों ने प्रार्थी से दूसरे और तीसरे साल में भी फीस 60-60 हजार रूपए जमा करवाए और किसी अन्य की फोटो वाले प्रवेश पत्र पर परीक्षा दिलवा दी।

जब मार्कशीट में भी प्रार्थी के नाम के साथ किसी अन्य की फोटो आयी तो प्रार्थी ने आपत्ति की। इस पर प्रवीण रतलिया ने दूसरी मार्कशीट दिलवाने, फिर मार्कशीट खो जाने का बहाना बनाया। जब किसी तरह से सही मार्कशीट प्रार्थी को नहीं मिली तो वह मंगलवार को प्रवीण रतलिया से मिलने उसके कार्यालय चला गया। जहां प्रवीण रतलिया ने उसके साथ मारपीट की। इस पर प्रार्थी ने उसके साथ हुई धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करवायी है।

Tags: #praveenrataliya##UdaipurLatestNews#udaipurnewsudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .