उदयपुर/सेमारी,(ARLive News)। जिले के सेमारी से बड़ावली जा रही रोड पर बुधवार शाम को बिजली का 11 केवी का तार टूट कर वहां से गुजर रहे बाइक सवार पर गिर गया। बिजली के तार की चपेट में आया मल्लाड़ा निवासी राम सिंह गंभीर घायल हो गया। युवक राम सिंह को गम्भीर हालत में सलूम्बर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
विद्युत निगम की इस घोर लापरवाही के प्रति ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया और विभाग से मुआवजा और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।


