उदयपुर,(ARLive news)। नगर निगम उदयपुर की सोमवार को बोर्ड बैठक हुई। बैठक में महापौर जीएस टांक, उपमहापौर पारस सिंघवी के नेतृत्व में शहर की व्यवस्था संभालने के लिए 19 समितियों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए।इसमें सबसे अहम निर्माण समिति की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता और पार्षद ताराचंद जैन और वित्त की जिम्मेदारी महिला पार्षद रूचिका चौधरी को सौंपी गयी। वहीं व्यक्तित्व के अनुरूप पार्षद छोगालाल भोई को अतिक्रमण निरोधक समिति अध्यक्ष बनाया गया है। विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष में बैठै पार्षदों ने विरोध भी जताया, जिससे बैठक में माहौल गरमाया भी।
जानिए नगर निगम की किस समिति का कौन है अध्यक्ष
वित्त समिति– श्रीमती रुचिका चौधरी
स्वास्थ्य और स्वच्छता समिति (शहरकोट बाहर)– पारस सिंघवी
स्वास्थ्य और स्वच्छता समिति (शहरकोट अंदर)– वेणीराम सालवी,
सार्वजनिक मार्गों स्थानों और भवनों की रोशनी (शहरकोट बाहर) -हेमंत बोहरा,
सार्वजनिक मार्गों स्थानों और भवनों की रोशनी (शहरकोट अंदर)– कुलदीप जोशी,
भवन अनुज्ञा समिति– आशीष कोठारी,
निर्माण समिति– ताराचंद जैन,
गंदी बस्ती सुधार समिति– देवेंद्र साहू,
महिला और बाल विकास, गरीबी उन्मूलन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन व्यवस्था समिति– रेखा ऊंटवाल,
नियम और उप विधियां समिति– सोनिका जैन,
अपराधों का शमन एवं समझौता समिति– गोविंद सिंह टाक,
गौशाला प्रबंध समिति एवं वितरण समिति– भंवर सिंह देवड़ा,
अतिक्रमण निरोधक समिति– छोगालाल भॊई,
उद्यान समिति– महेश त्रिवेदी,
राजस्व समिति– अरविंद जारौली
विरासत संरक्षण समिति– मदन दवे,
प्रचार प्रसार एवं पुस्तकालय एवं सांस्कृतिक समिति– चंद्रकला बोल्या,
गेराज एवं वाहन संधारण समिति– मनोहर चौधरी,
आपदा प्रबंधन, फायर ब्रिगेड सहायता समिति– महेंद्र भगोरा,
सचेतक– मोहन गुर्जर,
कार्यकारी समिति– गोविंद सिंह टांक


