उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने पुलिस कर्मियों के आपराधिक कृत्यों में लिप्तता की सूचना देने के लिए एक वाट्सअप नंबर जारी किया है। 8764527101 मोबाइल नंबर पर आमजन वाट्सअप कर पुलिसकर्मी के किसी भ्रष्टाचार या अपराध में लिप्तता की सूचना दे सकते हैं, इस संबंध में वीडियो, फोटो भी इसी वाट्सअप नंबर पर भेजे जा सकते हैं।
इस संबंध में आईजी बिनीता ठाकुर ने एक 8764527101 वाट्सअप मोबाइल नंबर, एक मेल आईडी igp.vig.udr@rajasthan.gov.in जारी की है। इसके अलावा अपील की है कि उनके कार्यालय के बाहर एक शिकायत पेटी भी है, कार्यालय आकर भी कोई शिकायत करना चाहे तो वह लिखकर हम तक पहुंचा सकता है।शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।


