उदयपुर,(ARLive news)। “पल्स पोलियो अभियान” के तहत जिला चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में रविवार 19 जनवरी को 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो कर खुराक पिलाई जायेगी। साथ ही वंचित रहे बच्चों को 20 व 21 जनवरी कोघर-घर जाकर दवा पिलायी जायेगी।
अभियान प्रभारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया की अभियान की सफलता के लिये और पूर्ण लक्ष्य प्राप्ति के लिये जिला स्तर और खण्ड स्तर पर प्रषिक्षण सहित पूर्ण तैयारी कर ली गई है। चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग और महिला एंव बाल विकास विभाग के समन्वय से अभियान को सफल बनाया जायेगा। 0 से 5 वर्ष के बच्चों के लिये 2275 बूथ लगाये जाएंगे जिस पर 6754 कर्मचारी नियुक्त किये जाएंगे। अभियान के दौरान 550 वैक्सिन उपयोग होने की सम्भावना है। अभियान के तहत चार लाख 80 हजार बच्चो को दवा पिलाने के लक्ष्य रखा गया है।
सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराडी ने बताया कि पोलियो की खुराक से कोई वंचित रहे इसके लिए चिकित्सा विभाग ने प्लान तैयार कर लिया है। कच्ची बस्ती ईट भटटो के आसपास के स्थन, रिक्त उपस्वास्थय केन्द्र, दुरस्त एंव दुर्गम क्षेत्र के साथ ही माइग्रेट होने वाले एरिया को चिकित्सा विभाग ने चिन्हित किया है। यहां पर मुख्य रूप से फोकस करते हुए क्षेत्रवार माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। इसी के साथ वैक्सीन की उपलब्धता, रख-रखाव, प्रचार-प्रसार आदि को विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


