AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बजट लक्ष्य को पूरा करने में टैक्स बार एसो. की महत्वपूर्ण भूमिका : आशीष वर्मा

arln-admin by arln-admin
January 10, 2020
Reading Time: 1 min read
udaipur meeting between income tax officers or tax bar association members


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। आयकर विभाग और टैक्स बार एसोसिएशन के बीच शुक्रवार को आयकर भवन में विशेष संगोष्ठी हुई। परिचर्चा में आयकर विभाग के मुख्य आयकर आयुक्त आशीष वर्मा ने कहा कि टैक्स बार एसोसिएशन आयकर विभाग और निर्धारित रीतियों के बीच एक पुल का काम करता है। जिससे निर्धारित रीतियों को आयकर के कार्यों में और अधिक सहजता एवं सरलता आती है।

मुख्य आयकर आयुक्त ने बताया कि हमारे बजट लक्ष्य को पूरा करने में टैक्स बार एसोसिएशन की एक अति महत्वपूर्ण भूमिका होती है। टैक्स बार के पदाधिकारी ही अग्रिम कर, स्व-निर्धारण कर, बकाया मांग एवं चालू मांग आदि के भुगतान में निर्धारित रीतियों को प्रोत्साहित करते हैं। इससे  विभाग के बजट में अभिवृद्धि होती है।

udaipur meeting of income tax officers or tax bar association members इस परिचर्चा में प्रधान आयकर आयुक्त आरके सिन्हा, आयकर आयुक्त अपील अलका राजवंशी जैन, अपर आयकर आयुक्त रेंज-2 एम रघुवीर, अपर आयकर आयुक्त टीडीएस रतन सिंह, संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज-1 कनुप्रिया डामोर सहित टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित तिवारी, सचिव सीपी बाल्डी सहित एसो. सदस्य और आयकर अधिकारी उपस्थित थे।

एसोसिएशन सदस्य करदाताओं को जागरूक करें

प्रधान आयकर आयुक्त आरके सिन्हा ने बजट लक्ष्यों को पूरा करने के लिए करदाताओं की बकाया एवं चालू मांगों को नियमानुसार तुरंत भुगतान करने पर जोर दिया। उन्होंने टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों से अपील की कि वे केन्द्र सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं से करदाताओं को जागरूक करें। परिचर्चा में आयकर अधिकारियों ने एसो. के सदस्यों की विभिन्न समस्याओं, प्रश्नों पर चर्चा की और समाधान पर बात की।

Tags: #UdaipurIncomeTax#UdaipurTaxBarAssociationudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .