उदयपुर,(ARLive news)। द विज़न एकेडमी विद्यालय की ओर से स्टूडेंट्स के लिए एक सेमिनार “समस्याओं के निवारण की विधियों” पर आयोजित हुई। वक्ता डॉ. शिल्पी कोठारी ने बच्चों को बताया कि कोई समस्या बडी नही होती, उस समस्या कोे पहचान कर उसका सर्वश्रेष्ठ निदान किया जा सकता है। सेमिनार में खेल खेल में बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। सेमिनार में पुष्पा कोठारी, बेला जैन और विद्यालय की प्राचार्या प्रतिमा सामर का पूर्ण सहयोग रहा।


