AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जिस चचेरे भाई की हत्या की उसी को ढूंढने का नाटक करता रहा आरोपी, पुलिस को भी किया गुमराह

arln-admin by arln-admin
December 27, 2019
Reading Time: 1 min read
जिस चचेरे भाई की हत्या की उसी को ढूंढने का नाटक करता रहा आरोपी, पुलिस को भी किया गुमराह


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। गोवर्धन थाना पुलिस पिछले 10 दिनों से जिस लापता बच्चे की तलाश में जुटी थी, उसकी हत्या का आरोपी भी परिजनों में शामिल होकर पुलिस के साथ-साथ घूम रहा था। पुलिस ने 14 साल के बच्चे की हत्या के आरोप में  फटादरा, काया निवासी अरविंद (21) पुत्र बहादुर गमेती को गिरफ्तार किया है।

गोवर्धनविलास थाना पुलिस चेनाराम ने बताया कि काया के फटादरा निवासी 14 वर्षीय छगनलाल पुत्र लक्ष्मीलाल गमेती की परिजनों ने 17 दिसम्बर को लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मृतक बच्चा छगनलाल और आरोपी अरविंद आपस मे चचेरे भाई है। पिछले दिनों घर के एक कार्यक्रम में आरोपी अरविंद ने छगनलाल के परिवार की एक महिला से अभद्रता की थी। इस पर परिवार ने अरविंद की पिटाई कर दी थी। तब से ही अरविंद ने रंजिश पाल ली थी और इस परिवार में से किसी न किसी को मारने की ठान ली थी।

महिला से छेड़छाड़ से रोका था तो परिवार के बच्चे की हत्या की

गत दिनों अरविंद छगनलाल को बियर पिलाने के बहाने से अपने साथ जंगल की ओर ले गया, बहाना बनाया कि घर वाले देख लेंगे तो जंगल के अंदर सुनसान जगह चलते है। जंगल के अंदर जाने के बाद अरविंद ने छगनलाल को बियर पिलाई और फिर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। शव को पत्थरो के नीचे दबा कर गांव वापस लौट आया।

छगन जब घर नहीं लौटा तो अरविंद भी परिवार वालों के साथ उसे तलाशने का नाटक करने लगा। छगन के परिजन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने गए तो आरोपी अरविंद भी परिजनों के साथ गया और उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी थी तो अरविंद पुलिस को भी 10 दिनों तक गुमराह करता रहा।

बच्चे का सुराग नही मिलने पर पुलिस ने कोई रंजिश के बारे में परिजनों से पूछा तो अरविंद से हुआ झगड़ा पता चला। इसके बाद पुलिस ने अरविंद से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल लिया और पुलिस ने अरविंद की निशानदेही पर छगन का शव जंगल से बरामद किया।

Tags: #udaipurMurderCaseudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .