AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हत्या का सजायाफ्ता बदमाश पेरोल पर छूटकर महिलाओं संग कर रहा था लूट : गिरोह सहित गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
December 12, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur police arrest 5 chain snachers


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। जिले पुलिस की टीम ने रात को गश्त करते हुए कुख्यात ईनामी बदमाश को गिरोह के पांच बदमाशों सहित डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किया है। बदमाश बिलख ऋषभदेव निवासी प्रहलाद मीणा हत्या के मामले में उदयपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था और सितंबर पर पेरोल पर बाहर आने के बाद से फरार था। बाहर आते ही बदमाश प्रहलाद ने गिरोह के अन्य बदमाशों के साथ महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग, लूट, वाहन चोरियां शुरू कर दी और तीन महीनों में ही लूट की 15 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया।

एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि बिलख, ऋषभदेव निवासी प्रहलाद पुत्र राजू मीणा, रिंकू उर्फ बाटिया, सतीश नाई, करण सिंह उर्फ कालू, और मुकेश सालवी को गिर्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल, एक कारतूस, तलवार, चाकू, लठ, मिर्च पाउडर बरामद किए है। बदमाश हाईवे पर आने वाले बदमाशों वाहनों से लूट की योजना बना रहे थे। इनमें मुकेष सालवी 2000 रूपए का ईनामी बदमाश है, सभी आरोपी विभिन्न प्रकरणों में वांछित चल रहे थे।

बदमाशों की गिरफ्तारी में सवीना थानाधिकारी संजीव स्वामी, एसआई घेबरचंद, हेडकांस्टेबल भगवानलाल, साइबर सेल हेडकांस्टेबल गजराज सिंह, कांस्टेबल भगवतीलाल, महावीर सिंह, लोकेश रायकवाल, सुखेर हेडकांस्टेबल शिवचरण और कांस्टेबल सुनील की मुख्य भूमिका रही है।

पेरोल पर छूटते ही वारदात शुरू की

एडिएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि प्रहलाद 12 सितंबर को पैरोल पर छूटा था। बाहर आते ही उसने वारदातें शुरू कर दी। 17 सितंबर को सेक्टर 9 में महिला से चेन, स्कूटी लूट, रेलवे फाटक के पास सब्जी लेने जा रही महिला से गहने लूटे, 20 सितंबर बुजुर्ग महिला के साथ उसके घर में लूट की, 26 अक्टूबर को महिला साथ चेन स्नेचिंग, गायरियावास में महिला साथ चेन स्नेचिंग, प्रतापनगर में चेन स्नेचिंग, सेक्टर 5 में चेन स्नेचिंग, बिच्छीवाड़ा में चेन स्नेचिंग सहित चार वाहनों की चोरी करना कबूला है।

Tags: #PoliceArrestChainSnachers#UdaipurPoliceArrestLootCriminalsudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .