AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जेएनयू में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्र फिर सड़कों पर, छात्रों पर लाठीचार्ज

arln-admin by arln-admin
December 10, 2019
Reading Time: 1 min read
jnu protest against fee hike


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। जेएनयू में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ आंदोलन छात्र एक बार फिर सड़कों पर उतरे नजर आए, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात के इरादे से छात्र राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने सरोजनी नगर इलाके के पास छात्रों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया।

लाठीचार्ज के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है, छात्रों की मांग है कि उन्हें राष्ट्रपति से मिलने दिया जाए। लाठीचार्ज से नाराज छात्र फिलहाल रिंग रोड पर बैठ गए है। सड़कों पर भारी संख्या में उतरे छात्रों की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या भी खड़ी हो गई है।

छात्रों ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग की

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र राष्ट्रपति से मुलाकात करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने के लिए सोमवार सुहब ही कैंपस में एकत्रित हुए थे। उन्होंने राष्ट्रपति से छात्रावास फीस वृद्धि के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की है। राष्ट्रपति जेएनयू के विजीटर भी हैं। मार्च के मद्देनजर जेएनयू के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। छात्रों ने तस्वीरें दिखाकर दावा किया कि पुलिस ने जेएनयू के सभी प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया है।

जेएनयू छात्र हॉस्टल की फीस बढ़ाए जाने के खिलाफ एक महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने प्रशासन की बार-बार चेतावनियों के बावजूद आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं का बहिष्कार करने का भी आह्वान किया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जेएनयू में सामान्य कामकाज बहाल करने और प्रदर्शनरत छात्रों और प्रशासन के बीच मध्यस्थता करने के तरीकों को तलाश करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित की है। कमेटी ने मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।

Tags: #FeesHike#JNU#JNUProtestAgainstFeesHike

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .