AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दिल्ली के फिल्मिस्तान विस्तार में आग लगने से 43 लोगों की मौत, राहत कार्य जारी

arln-admin by arln-admin
December 8, 2019
Reading Time: 1 min read
delhi fire incident 43 person died


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। दिल्ली में रानी झांसी रोड पर स्थित अनाज मंडी इलाके में चलाई जा रही फैक्ट्री में रविवार सुबह-सुबह आग लग गई। इस हादसे में 43 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आवासीय इलाके में चलाई जा रही फैक्ट्री में आग लगने के समय 50 से अधिक लोग थे। पुलिस ने बताया कि हादसे में अब तक 35 लोग मारे गए हैं। दमकल के अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण फंसे कई लोगों को बाहर निकालकर आरएमएल अस्पताल एवं हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है और लोगों की मदद कर रही है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल भी मौके पर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना को बेहद भयानक बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारी आग लगने के स्थल पर लोगों को सभी संभव मदद मुहैया करा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘आग की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं, आग में झुलसे लोगों के तेजी से ठीक होने की कामना करता हूं।’ गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताते हुए ट्वीट किया है कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल आधार पर सभी संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि दिल्ली के अनाज मंडी में भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं। मृतकों के परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Tags: #DelhiFire#DelhiFire43Died#DelhiFireIncident#DelhiFireInFactorydelhi

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .