मुजफ्फरनगर,(ARLive news)। मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र में यूपी के उन्नाव जैसी ही सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में समझौता नहीं करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़िता पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। वारदात तीन दिन पुरानी है।
शनिवार को पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार मांग की। पीड़िता ने एसपी देहात नेपाल सिंह को बताया कि तीन माह पूर्व मुजफ्फरनगर से लौटते समय गांव के ही तीन लोगों ने कार में लिफ्ट देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस केस में आरोपी समझौते का दबाव बनाया और धमकियां दीं।


