AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

शिल्पग्राम में ऑर्गेनिक महोत्सव : आदिकाल की जैविक खेती का दिखा युवा रूप, 25 राज्यों से आए किसान

जैविक खेती करने वाले 3000 से अधिक किसानों ने साझा किए अपने अनुभव और प्रयोग

arln-admin by arln-admin
November 29, 2019
Reading Time: 1 min read
organic-farming-association-of-india-organized-national-level-organic-mahotsav-in-udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
विशेषज्ञों ने कहा वर्तमान एजुकेशन सिस्टम किसानों का मर्डर कर रहा है, इसमें बदलाव जरूरी

उदयपुर,(ARLive news)। ऑर्गेनिक फार्मिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से शिल्पग्राम में शुक्रवार से तीन दिवसीय ऑर्गेनिक महोत्सव की शुरूआत हुई। पेसिफिक यूनिवर्सिटी के एग्रीकल्चर कॉलेज के साझे में हो रहे इस महोत्सव में 25 राज्यों के 3000 से अधिक जैविक खेती करने वाले किसान, विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया और जैविक खेती के लिए किया जा रहे अपने प्रयोगों को साझा किया।

महोत्सव में विशिष्ठ अतिथि जैविक खेती के साधक कहे जाने वाले पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित झालावाड़ निवासी हुकम चंद पाटीदार ने कहा कि देश में फूड सिक्योरिटी खाद्यान सुरक्षा पर बड़ी-बड़ी सरकारी एजेंसी और संगठन काम कर रहे हैं, लेकिन वे सफल नहीं हो पा रहे हैं, इसका कारण यह है कि हम इसमें सप्लाई पर तो ध्यान दे रहें, लेकिन उत्पादन की गुणवत्ता पर नहीं। स्वस्थ जीवन के लिए एक सुरक्षित आहार जरूरी है। ऐसे में फूड सिक्योरिटी तभी सफल होगा जब अनाज उत्पादन पर ध्यान दिया जाए, कि अनाज का उत्पादन कैमिकलयुक्त है या ऑर्गेनिक। ऑर्गेनिक खेती से फूड, हेल्थ, एनवायमेंट की परिकल्पनाएं पूरी होंगी।

बच्चे ऑर्गेनिक फार्मिंग के महत्व को समझे और इसमें अपना कॅरियर बनाए

विशिष्ठ अतिथि पेसिफिक यूनिवर्सिटी के चैयरमेन राहुल अग्रवाल ने बताया कि हमने जब चार साल पहले एग्रीकल्चर कॉलेज शुरू किया था, तभी हमने यह सोच लिया था कि ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए आने वाले युवाओं को इससे जोड़ना और उनके रोजगार का साधन इसे बनाना जरूरी है। हम प्रयास कर रहे हैं कि हमारे यहां पढ़ने वाला बच्चा ऑर्गेनिक फार्मिंग के महत्व को समझे और इसमें अपना कॅरियर बनाए।

महोत्सव में विशिष्ठ अतिथि मोटीवेशनल स्पीकर और वरिष्ठ पत्रकार एन रघुरमन, स्वराज यूनिवर्सिटी से जुड़कर उदयपुर में ऑर्गेनिक खेती के बढ़ावा पर काम कर रहे मनीष जैन, विशिष्ठ अतिथि स्टेट इंटीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर एंड मैनेजमेंट के डायरेक्टर डॉ. शरद गोधा, नीदरलैंड से आयीं इंटरनेशन एसोसिएशन ऑफ ऑर्गेनिक फार्मिंग एंड मैनेजमेंट की मेंबर एडिथ वान वॉल्सम, कोस्टारिका से आए फ्रांसिस्को, 40 साल से ऑर्गेनिक खेती पर काम कर रहे क्लाउड अलवर्स, ऑर्गेनिक फार्मिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष केपी इलियास और किसानों ने अपने अनुभव, प्रयोग साझा किए।

ऑर्गेनिक उत्पाद से आए परिवर्तन की केस स्टडी से लोग जागरूक होंगे

organic-farming-association-of-india-organized-national-level-organic-mahotsav-in-udaipur1विशिष्ठ अतिथि मोटीवेशनल स्पीकर और वरिष्ठ पत्रकार एन. रघुरमन ने कहा कि ऑर्गेनिक खेती के महत्वपूर्ण को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण है कि ऐसे केस स्टडी मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाए जाएं, जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे, लेकिन फिर उन्होंने ऑर्गेनिक खेती के उत्पादों को सौ प्रतिषत अपनी जीवन शैली में शामिल किया और फिर वे धीरे-धीरे स्वस्थ होने लगे और ठीक हो गए।

स्वराज यूनिवर्सिटी से जुड़कर उदयपुर में ऑर्गेनिक खेती के बढ़ावा पर काम कर रहे मनीष जैन ने बताया कि आज एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो गया है, जिसमें किसानों का मर्डर हो रहा है। बच्चे एजुकेशन लेकर नौकरी तो करते हैं, लेकिन घर में खेत होने के बावजूद खेती करना पसंद नहीं करते, उन्हें खेती करने में शर्म आती है। ऐसे में ऑर्गेनिक खेती के महत्व को समझने और जीवन में ढालने के लिए एजुकेशन सिस्टम में बदलाव की भी जरूरत है।

वर्तमान में ऑर्गेनिक खेती के उत्पाद इतने मंहगे हैं कि इन तक आम आदमी की पहुंच तक नहीं है। हम प्रयास कर हरे हैं कि कम से कम बेसिक अनाज का मूल्यआधारभूत अनाज का मूल्य इतना रीजनेबल हो कि आम आदमी इसे खरीद सके।

111 स्टॉल्स पर किसानों ने जैविक खेती के उत्पाद, बीज प्रदर्शित किए

ऑर्गेनिक फार्मिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव रोहित जैन ने बताया इस तीन दिवसीय महोत्सव में देश के 25 राज्यों से आए किसानों ने 111 स्टॉल्स लगायी हैं। इन स्टॉल्स पर इन्होंने जैविक खेती के बीज, फसल, उत्पादों का प्रदर्शन किया है। ये सभी सफल प्रयोग हैं, जो संचालित हो रहे हैं। छह चौपाल बनायी गयी हैं, जहां अलग-अलग राज्यों के किसान अपने ऑर्गेनिक खेती को लेकर प्रयोग और अनुभव एक-दूसरे के साथ साझा कर रहे हैं।

सरकार ने ऑर्गेनिक खेती के बढ़ावा के लिए बड़ा बजट दिया है

विशिष्ठ अतिथि स्टेट इंटीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर एंड मैनेजमेंट के डायरेक्टर डॉ. शरद गोधा ने बताया कि मेरी 33 साल की नौकरी में हमने सरकारी तंत्र में रहकर सिर्फ इस बात की चिंता की कि ज्यादा से ज्यादा उत्पादन हो, कैमिकलयुक्त खेती करते चले गए। स्थिति यह हुई कि आज पंजाब से राजस्थान कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए ट्रेन चलानी पड़ रही है। आज छींक भी आती है तो हम डर जाते हैं किसी गंभी बीमारी के अंदेशे से। हम डरे हैं, क्यों कि हमने खुद अपने हाथों से अपने अंगों में जहर डाला है।

लेकिन अब सरकारें ऑर्गेनिक खेती के महत्व को समझ चुकी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस बार बजट में ऑर्गेनिक खेती के लिए एक बड़ा बजट अलॉट किया, जिसकी शुरूआत हमने तीन जिलों से कर दी है।

विदेशो में ऑर्गेनिक खेती के अनुभव बताए

नीदरलैंड में ऑर्गेनिक खेती पर काम कर रही इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ ऑर्गेनिक फार्मिंग एंड मैनेजमेंट की मेंबर एडिथ वान वॉल्सम ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वे नीदरलैंड के एक गांव में जन्मी, ऐसे में किसानों के सामने की चुनौतियों को उन्होंने समझा। उन्होंने बताया खेती उपयोगी भूमि के लिए विश्व में इंडिया दसवे स्थान पर है, लेकिन ऑर्गेनिक खेती कुछ प्रतिशत हिस्से में ही हो रही है। अधिकांश हिस्से में कैमिकल युक्त फर्टीलाइजर से खेती हो रही है, जिससे मृदा काफी खराब हो चुकी है। कार्यक्रम में कोस्टारिका से आए फ्रांसिस्को ने भी अपने अनुभव साझा किए।

इसके बाद 40 साल से ऑर्गेनिक खेती पर काम कर रहे क्लाउड अलवर्स और किसानों ने पेप्सीको केस में अपनी जीत के अनुभव साझा किए।

Tags: #JaivikKheti#OrganicFarmingOrganiCFarmingAssociationOnIndiaPacificAgricultureCollege

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .