नयी दिल्ली,(ARLive news)। महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद इस्तीफा दे दिया है। इधर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि 27 नवम्बर यानी बुधवार को फ्लोर टेस्ट करवाया जाए।
इधर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस आज साढे तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक चल रही है। इस बैठक में भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा मोजूद हैं। भारतीय जनता पार्टी अब फ्लोर टेस्ट का ही इंतजार करेगी यानी किसी भी सूरत में पहले हथियार नहीं डाले जाएंगे । वानखेडे स्टेडियम में भाजपा विधायकों की आज शाम नौ बजे होगी।
मुंबई में एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के विधायकों की आज शाम 5 बजे संयुक्त बैठक होगी। सुप्रिया सुले ने अजित पवार से फोन पर बात की है। इसके बाद अजित की अपने चाचा से मुलाकात हुई है। इसके बाद वे इसके बाद वे सीएम हाउस आए। वे मुख्यमंत्री फडणवीस से एकांत में बातचीत करके अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं। सुप्रीया सुले के पति भी अजित पवार से मिले हैं। मुंबई में भाजपा विधायक हरिभाऊ बागडे सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पहुंचे। वह पिछली विधानसभा के स्पीकर थे और आधिकारिक तौर पर, वह तब तक अध्यक्ष हैं जब तक कि अगले अध्यक्ष पदभार ग्रहण नहीं कर लेते। वह स्पीकर की आधिकारिक कार में पहुंचे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के मुख्यमंत्री निवास वर्षा पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र यादव, उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में पहुंच गए हैं।


