उदयपुर,(ARLive news)। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) और एआरएल फैशन एंड ईवेंट्स की ओर से क्रिसमस डे पर होने वाले ग्रांड किड्स फैशन शो उदयपुर लिटिल स्टार सीजन-2 का एक ऑडिशन नाथद्वारा के मिराज मॉल में 24 नवंबर को होगा।
आयोजक एआरएल फैशन एंड ईवेंट्स की रीना जैन ने बताया कि उदयपुर लिटिल स्टार किड्स फैशन शो में हिस्सा लेने के इच्छुक राजसमंद, नाथद्वारा और आस-पास के बच्चे 24 नवंबर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक ऑडिशन के लिए मिराज मॉल आ सकते हैं। उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर त्रिनेत्र सर्किल के पास बने मिराज मॉल में बच्चों का उदयपुर लिटिल स्टार के लिए ऑडिशन होगा। इस शो के ऑडिशन में 4 साल से 16 साल तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। शो के ग्रांड फिनाले में 4 से 6 साल, 7 से 10 साल, 11 से 13 साल और 14 से 16 साल के बच्चों की चार एज कैटेगरी होंगी और सभी के अलग-अलग विनर्स घोषित होंगे।
माउंट लिटरा जी स्कूल और मुस्कान क्लब के सौजन्य से होने वाले इस ग्रांड किड्स फैशन शो से पहले बच्चों को तीन दिन की वर्कशॉप और एक फोटोशूट भी दिया जाएगा। शो के प्रस्तुतकर्ता पीएमसीएच और पीस फिटनेस क्लब (ग्रुप ऑफ जिम) मुख्य सहयोगी हैं। बच्चों को शो के लिए प्रभात स्पा एंड सेलून का मेकअप और ममकिंन्स की डिजायनर ड्रेसेज उपलब्ध करवाए जाएंगे। 25 दिसंबर को शो का ग्रांड फिनाले ओरिएंटल पैलेस में होगा। शो में 27 स्टूडियो विजुअल पार्टनर, प्रार्थना एसोसिएट्स डिजिटल ब्रांडिग पार्टनर, एआर लाइव न्यूज डिजिटल मीडिया पार्टनर हैं।


