उदयपुर,(ARLive news)। राज्य में उदयपुर, बीकानेर और भरतपुर नगर निगम सहित प्रदेश के 49 नगरीय निकायों के लिए शनिवार शाम पूरे हुए।
पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत अब मतदान पेटियों में बंद हो गयी है और 19 को तय होगा कि किसके सितारे चमकेंगे और किसके सितारे गर्दिश में चले जायेंगे।
शाम 5 बजे तक उदयपुर नगर निगम क्षेत्र में 57.84% मतदान ही हुआ, वहीं कानोड़ नगर पालिका में 79.36% मतदान हुआ। 2014 में हुए उदयपुर नगर निगम चुनाव में 64% से अधिक मतदान हुआ था।
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उदयपुर नगर निगम के मतदाताओं ने मतदान नही कर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। अब ये नाराजगी किस प्रत्याशी और पार्टी पर कितनी भारी पड़ेगी इसका फैसला 19 नवम्बर को हो जाएगा।
लेकिन एक बात तो तय है कि बोर्ड किसी भी पार्टी का बने उसका विपक्ष मजबूत होगा। एक अच्छी सरकार के लिए विपक्ष का मजबूत होना जरूरी होता है, ताकि विपक्ष समय समय पर सरकार को मनमानी करने से रोके।


