उदयपुर,(ARLive news)। हिरणमगरी थाना क्षेत्र के सबसिटी सेंटर के पास रहने वाली महिला कांस्टेबल नीलम ने गुरूवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। नीलम खुदखुषी से पहले अपने मित्र से मिलकर घर लौटी थी। ऐसे में पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है।
थानाधिकारी हनुवंत सिंह ने बताया कि सेमारी निवासी नीलम पुत्री अमृतलाल ने आत्महत्या की है। नीलम उदयपुर पुलिस लाइन में कांस्टेबल पद पर पदस्थ थी और 2016 में ही पुलिस नौकरी में आयी थी। नीलम शहर के सबसिटी सेंटर के पास किराए पर कमरा लेकर यहां रहती थी।
गुरूवार दिन में वह अपने मित्र से मिलने गयी और वहां से लौटने के बाद कमरे पर आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नीलम के परिजनों को सूचित कर पोस्टमार्टम करवा शव सुपुर्द कर दिया गया है। नीलम के आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। नीलम के पिता की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही होगी।


