नई दिल्ली,(ARLive news)। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में सोमवार को छात्र संघ ने आज विरोध मार्च निकाला। हॉस्टल फीस बढ़ोतरी और ड्रेस कोड के मसले को लेकर जेएनयू छात्र संघ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। वहीं छात्र इतने उग्र हो गए कि उन्होंने बैरिकेट्स भी तोड़ दिए और पुलिस से भिड़ गए।
पुलिस ने छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन जब वे नहीं माने तो उनको जबरन वहां से हटाया गया। छात्र, वाइस चांसलर के खिलाफ जेएनयू कैंपस के बाहर ही उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। जेएनयू में पहली बार छात्रों पर सर्विस और यूटिलिटी चार्ज, छात्रों का कहना है की बिना बताए ही चार्ज में हुई बढौतरी। सर्विस चार्ज के तौर पर १७०० रुपीये देने होंगे। सिल्गल सीटर रूम की फ़ीस 20 से बढाकर 600 हुई। सबल सितार रूम की फ़ीस 10 से बढाकर 300 हुई।
वहीं आज जेएनयू में तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन भी किया गया है। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी पहुंचे।


