AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अयोध्या पर फैसला कल…उदयपुर सहित राजस्थान के जिलों में धारा 144 लागू

arln-admin by arln-admin
November 8, 2019
Reading Time: 1 min read
rajasthan high alert on ayoddhya upcoming verdict of supreme court


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। अयोध्या पर कल सर्वोच्च न्यायालय ऐतिहासिक फैसला सुनाएगा। सर्वोच्च न्यायालय इस मामले में कल फैसला सुनाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही कहा था कि दोनों पक्ष जल्द सुनवाई पूरी कर लें। इस फैले को देखते हुए देशभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। इस के चलते राजस्थान में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम कर लिए गए हैं। उदयपुर सहित राजस्थान के करीब करीब सभी जिलों में सीआरपीसी की धारा 144 मध्य रात्री से लागू कर दी जाएगी।

सर्वोच्च न्यायालय कल यानि 9 नवंबर दिन शनिवार को सर्वोच्च न्यायालय के 5 जजों की संविधान पीठ सुबह लगभग 10:30 बजे फैसला सुनाएगा। अयोध्या जमीन विवाद में मामले की सुनवाई करने वाली संवैधानिक बेंच में सीजेआई रंजन गोगोई के अलावा 4 अन्य जज हैं – जस्टिस शरद अरविंद बोबडे, जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ और जस्टिस एस. अब्दुल नजीर।

उदयपुर में धारा 144 लागू

राजस्थान में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम कर दिए गए हैं। उदयपुर एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि चुनाव के चलते निगम क्षेत्र में आचार संहित पहले से ही लागू थी। अब आयोध्या निर्णय को लेकर समूचे जिले में सीआरपीसी की धारा 144 लागू रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के करीब सभी जिलों में धारा 144 लागू रहेगी।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या पर कल आने वाले फैसले को देखते हुए लोगों से सदभावना बनाए रखने की अपील की है। वहीं धर्मगुरुओं ने भी कहा है कि लोग शांति बनाए रखें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं।

एक पोस्ट सलाखों के पीछे ले जा सकती है

प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी की है कि इस फैसले से संबंधित कोई भी व्यक्ति कोई आपत्तिजनक टिप्पणी न करे। सोशल मीडिया पर पुलिस की खास नजर रहेगी और एक पोस्ट किसी को सलाखों के पीछे तक ले जा सकती है।।

Tags: #AyodhyaVerdict#SupremeCourtAyodhyaVerdict

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .