AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी ने दस्तक दी…

arln-admin by arln-admin
November 7, 2019
Reading Time: 1 min read
snow fall in jammu kashmir himachal pradesh or uttarakhand


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/श्रीनगर/शिमला/देहरादून,(ARLive news)। देश के चार राज्यों के पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इससे उत्तरी भारत में ठंड की लहर पैदा कर दी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी ने अपनी दस्तक दे दी है। इन राज्यों में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यातायात में लोगों को समस्या आ रही है, श्रीनगर में यातायात और टेलीफोन सेवाएं ठप हो गई हैं। दूसरी तरफ मौसम की पहली बर्फबारी से पर्यटकों में खुशी का माहौल है।

हिमाचल में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। हिमाचल में आज और शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। खराब मौसम में इन्वेस्टर मीट प्रभावित होने की आशंका है। सीएम जयराम और उपायुक्त कांगड़ा बारिश के देवता इंद्रूनाग की पूजा कर चुके हैं। आपको बताते जाए कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने की घोषणा के बाद पर्वतीय इलाकों में बुधवार को पहली बार इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई।

गुलमर्ग में दो फुट बर्फ गिरी

कश्मीर घाटी के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग के ऊंचाई वाले स्थानों पर लगभग दो फुट बर्फ गिरी, जबकि तंगदूरी इलाके में 1.5 फुट बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पहले ही केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में 5 से 8 नवंबर के बीच मौसम बिगड़ने और बर्फबारी की आशंका जता दी थी। ताजा बर्फबारी व बारिश से मैदान से पहाड़ों तक तापमान में भारी कमी आई है और घाटी पूरी तरह ठंड की चपेट में आ गई है।

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बुधवार सुबह ही बर्फबारी शुरू हो गई। इस बीच गुलमर्ग में आज लगभग 150 पर्यटकों के पहुंचने से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिल गए हैं। जम्मू में श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है।

Tags: #SnowFall#SnowFallInHimachalPradesh#SnowFallInJamuuKashmir#SnowFallInuttarakhand

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .