AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नगर निगम चुनाव : बीजेपी का बोर्ड बना तो जीएस टांक बन सकते हैं महापौर, कटारिया ने दिए संकेत

arln-admin by arln-admin
November 6, 2019
Reading Time: 1 min read
retired chief engineer govind singh can become next mayor of udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। शहर में नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। मंगलवार को सभी 70 वार्डों के प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भर दिया। इसी बीच बुधवार को उदयपुर शहर विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने पत्रकार वार्ता में संकेत दिए कि बीजेपी का बोर्ड बनने पर वार्ड 61 के प्रत्याशी गोविंद सिंह टांक महापौर बन सकते हैं।

पत्रकारों ने जीएस टांक को महापौर का चेहरा बताते हुए उनकी 75 वर्ष की उम्र को अधिक बताते हुए कटारिया से सवाल किया कि तो कटारिया ने जवाब दिया कि मेरी उम्र भी 75 साल है, मैं भी सुबह-शाम आपके सामने दौड़ रहा हूं, तो उम्र कहीं आड़े नहीं आएगी। इसके बाद पत्रकारों ने जीएस टांक को महापौर का चेहरा बताते हुए एक और सवाल कटारिया से किया तो इस पर कटारिया ने टांक की महापौर बनने की बात को खारिज नहीं किया और जवाब दिया कि वे इस सवाल का जवाब दो महीने बाद देंगे।

retired chief engineer govind singh can become next mayor udaipurइन दोनों ही सवालों के जवाब देने में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने संकेत दे दिए कि भाजपा बोर्ड बनने पर जीएस टांक उदयपुर के महापौर बन सकते हैं। हालां कि उन्होंने यह भी कहा कि महापौर का चयन लोकतांत्रिक तरीके से होगा, ऐसे में उन्होंने जीएस टांक के महापौर का चेहरा होने की घोषणा नहीं की। जीएस टांक पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर पद से सेवानिवृत हुए हैं और इसके बाद आरपीएससी चेयरमैन बनें। संघ (आरएसएस) में भी इनकी अच्छी छवि है। इनकी उम्र 75 वर्ष है। बतौर इंजीनियर कई बड़े प्रोजेक्ट को संभाला और सेवानिवृति के बाद प्रताप गौरव केन्द्र के निर्माण में भी मुख्य भूमिका रही।

जाति समाज के आधार पर दिए हैं टिकट

कटारिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नगर निगम में पार्षदों की टिकट पर काफी चिंतन किया गया है। उदयपुर शहर में हर जाति-समाज को प्रतिनिधित्व मिले, इसलिए हर जाति समाज से कम से कम एक प्रतिनिधि को टिकट देने का प्रयास किया है। ऐसे में टिकट वितरण में जाति समाज का ध्यान में रखा गया है। इसके अलावा पारस सिंघवी, ताराचंद जैन जैसे अनुभवी लोग भी बोर्ड में आ सकें, इसलिए इनके वार्ड आरक्षित होने पर इन्हें दूसरे वार्ड से टिकट दिया है। इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओं को भी टिकट देकर मौका दिया गया है।

Tags: #GovindSinghTank#GSTank#RPSCexChairmanGSTank#UdaipurMayorGSTank#UdaipurNagarNigamElection#UdaipurNagarNigamNextMayorGovindSinghTank#udaipurnews

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .