AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

CBI की बड़ी कार्रवाई : बैंक धोखाधड़ी में देशभर की 169 जगहों पर छापेमारी

arln-admin by arln-admin
November 5, 2019
Reading Time: 1 min read
cbi raid on 169 place in case of bank fraud


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बैंक धोखाधड़ी मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में देशभर में 169 जगहों पर छापा मारा है। जानकारी के अनुसार सीबीआई ने 7000 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक धोखाधड़ी से संबंधित लगभग 35 मामले दर्ज किए हैं। इसी के बाद यह कार्रवाई हुई है। फिलहाल यह छापेमारी जारी है।

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच एजेंसी ने आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दादरा और नगर हवेली सहित देश भर में लगभग 169 स्थानों पर छापेमारी की है। हालांकि, अधिकारी ने मामले में शामिल बैंकों या आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया। यह पहली बार नहीं है जब केंद्रीय जांच एजेंसी ने इतने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया है। इसने पिछले कुछ महीनों में बैंक धोखाधड़ी के मामलों में कई बार इस तरह की छापेमारी की है।

मुंबई में पीएमसी बैंक घोटाले से देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। पीएमसी बैंक घोटाला 4355 रुपये का है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा एक सीमा से अधिक पैसा निकालने पर रोक लगा दी गई है। इस रोक के बाद खाताधारक छह माह में केवल 40 हजार रुपये ही निकाल सकते हैं। इस बैंक घोटाले से खाताधारकों के परेशानी का आलम इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है।

गौरतलब है कि इस घोटाले के दो आरोपी राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन ईडी के हिरासत में हैं। ईडी इस मामले की मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत जांच कर रही है। ईडी ने घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में 3830 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं। पीएमसी बैंक की देशभर में कुल 137 शाखाएं हैं।

Tags: #BankFraudcbiCBIraidOnBanks

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .