AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नगर निगम चुनाव 2019 : दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन

सभी कर रहे हैं आखिरी तारीख और पार्टी स्तर से प्रत्याशियों की सूची जारी होने का इंतजार

arln-admin by arln-admin
November 2, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur-nagar-nigam-election-2019


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

70 वार्ड के सभी प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के लिए बचे सिर्फ 2 दिन

उदयपुर,(ARLive news)। नगर निगम चुनाव को 14 दिन ही बचे हैं, भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों के संभावित प्रत्याशियों ने वार्ड में प्रचार भी शुरू कर दिया है, लेकिन नामांकन दाखिल करने अभी तक कोई कलेक्ट्री नहीं पहुंचा है। गौरतलब है कि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 नवंबर है।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव सहित नामांकन की तारीखें घोषित करने के बाद शुक्रवार 1 नवंबर से नामांकन दाखिल होने थे। लेकिन उदयपुर के जिला निर्वाचन कार्यालय में न तो 1 नवंबर को कोई प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचा और न ही आज 2 नवंबर को। 3 नवंबर को रविवार होने से कोई प्रशासनिक कार्य नहीं होगा। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों के सभी प्रत्याशियों के नामांकन भरने के लिए मात्र दो दिन सोमवार 4 नवंबर और मंगलवार 5 नवंबर ही बचे हैं। जबकि वार्ड 70 हैं। ऐसे में आखिरी दो दिनों में नामांकन दाखिल करने के दौरान काफी अफरा-तफरी का माहौल रहने वाला है।

आज देर शाम या कल तक सूची आने की उम्मीद

भाजपा में करीब 50 से 55 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम करीब-करीब तय हो चुके हैं और अन्य वार्डों के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा चल रही है। वहीं कांग्रेस में भी जयपुर में पदाधिकारी प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा कर अंतिम निर्णय लेने की बैठकें कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आज देर शाम या कल तक कांग्रेस, भाजपा के सभी प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी।

Tags: #NagarNigam#NagarNigamElection#UdaipurNagarNigam2019udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .